Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बारात जा रही कार नहर में गिरी, एक की मौ’त
    बिहार

    बारात जा रही कार नहर में गिरी, एक की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2025Updated:March 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नहर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब बारात में जा रही एक कार बेकाबू होकर नहर में गिर गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, और स्थानीय लोगों ने त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए राहत कार्य शुरू किया.

    जानें कैसे हुआ हादसा

    यह घटना देवरिया बाजार के एक्मा पुल के पास की है. जहां बारात में शामिल एक कार अचानक बेकाबू होकर पुल से नीचे नहर में गिर गई. कार में कुल नौ लोग सवार थे, जो हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कुछ लोग बचाव कार्य में मदद करने लगे, जबकि कुछ ने पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. गोताखोरों की मदद से सभी जख्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

    नहर

    पुलिस का बयान

    घटना की सूचना पाते ही देवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की डायल 112 टीम और गश्ती दल ने सभी जख्मियों को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा. देवरिया थाना के SHO रामविनय कुमार ने कहा, “बारात जा रही कार थाना क्षेत्र के एक्मा नहर में गिर गई थी. कार में कुल नौ लोग सवार थे. सूचना मिलते ही पुलिस और गश्ती दल मौके पर पहुंचे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला. एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, बाकी लोग अब ठीक हैं. हम कार को नहर से निकालने का प्रयास कर रहे हैं.” पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी.

    Also Read : स्पीकर ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाम का किया ऐलान

    a vehicle going in a wedding procession lost control and fell into a canal Deoria police station area Dial 112 team hospital muzaffarpur patrol team SHO of Deoria police station Ram Vinay Kumar अस्पताल गश्ती दल डायल 112 टीम देवरिया थाना के SHO रामविनय कुमार देवरिया थाना क्षेत्र बारात में जा रही एक बेकाबू होकर नहर में गिर गई मुजफ्फरपुर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिपिन मिश्रा शूटआउट मामले में स्पॉट पर पहुंचे IG, SSP और सिटी SP
    Next Article 2025 का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत कल, 300 बेंच का हुआ गठन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.