Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चैती मंगलवारी पर राममय हुई राजधानी रांची
    झारखंड

    चैती मंगलवारी पर राममय हुई राजधानी रांची

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। राजधानी में पहली मंगलवारी पर शहर के विभिन्न हिस्सों से जुलूस निकला। राम नाम की जयकार के साथ अखाड़ाधारी रामनवमी झंडा लेकर पूजन स्थल की ओर निकले। ढोल तासे की धुन पर भाला, बरछी और तलवार चमकती रही। महावीर चौक और राजेंद्र चौक डोरंडा में खिलाड़ियों ने अस्त्र-शस्त्र से घंटों हैरतअंगेज खेल दिखाया। किसी ने लाठी, डंडे का खेल दिखाया तो किसी ने भाला, बरछी के साथ आकर्षक प्रदर्शन किया। शहर के विभिन्न हिस्सों से झडा पूजन करने देर रात तक पारंपरिक महावीर स्थलों पर अखाड़ाधारियों के आने का सिलसिला जारी रहा। सभी अखाड़ाधारी बारी-बारी से महावीर चौक पर करतब दिखाते रहे।

    एक दर्जन से ज्यादा अखाड़ाधारी जुलूस के साथ महावीर चौक पहुंचे। रातू रोड, ग्वाला टोली, नौयुवक समिति पिस्का मोड़, चैती दुर्गा पूजा बूटा तालाब, त्रिलोक हवन कुंड रांची विवि के सामने, जय सिंह यादव अखाड़ा रातु रोड बजरंग बली मंदिर, लेक रोड, बड़ा तालाब, शिव शक्ति क्लब, मेकी रोड कचहरी, काटसराय अखाड़ा रोड हरमू, नारी सेना अखाड़ा से अखाड़ाधारी महावीर चौक पहुंचे।

    इस अवसर पर जय सिंह यादव, ललित ओझा, सागर कुमार, प्रेम सिंह, विनय सिंह, सागर कुमार आदि उपस्थित थे। अखाड़ाधारियों का किया गया स्वागत।

    महावीर चौक स्थित हनुमान मंदिर में अखाड़ाधारी देर रात तक जमे रहे। पिस्का मोड़, प्यादा टोली, थड़पखना, कचहरी चौक, मेनरोड जगहों से आए अखाड़ाधारी व राम भक्तों ने महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर में अपने-अपने झडे का पूजन कर प्रसाद चढ़ाया।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना से बचाव के लिए ट्रैफिक पुलिस को एसएसपी ने किया मास्क का वितरण, कहा- फुट पेट्रोलिंग जनता से सीधे संपर्क करने का बढ़िया माध्यम
    Next Article सड़क दुर्घटना में युवक-युवती की मौत, चालक गाड़ी लेकर हुआ फरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.