Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चतरा लोकसभा सीट के लिए आज से नामांकन करेंगे प्रत्याशी, जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी
    झारखंड

    चतरा लोकसभा सीट के लिए आज से नामांकन करेंगे प्रत्याशी, जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी

    Team JoharBy Team JoharApril 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पुलिस छावनी में तब्दील हुआ निर्वाचन कार्यालय, बड़े पैमाने पर दंडाधिकारी और जवान प्रतिनियुक्त

    चतरा : आगामी 20 मई को पांचवें चरण में होने वाले चतरा लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है. चुनाव को लेकर आज से प्रत्याशी अपना नामांकन पर्चा खरीद और जमा कर सकेंगे. नामांकन आज से शुरू होगा, जो तीन मई तक चलेगा. इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी. इस बाबत निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय के बाहर यानी कि समाहरणालय के मुख्य द्वार पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पोस्टर लगाया है. समाहरणालय के 100 मीटर के आगे व 100 पीछे ड्रॉप गेट बनाया गया है. जहां प्रत्याशी के साथ पहुंचने वाली भीड़ को रोक दिया जाएगा.

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने बताया कि चतरा लोकसभा सीट के लिए नामांकन 26 अप्रैल से तीन मई तक चलेगा. चार मई को नामांकन पर्चा की स्क्रूटनी होगी. छह मई को नाम वापसी का समय निर्धारित है. जिसके बाद मतदान 20 मई को और मतगणना 4 जून को होगा. उन्होंने बताया कि नामांकन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. समाहरणालय के 100 मीटर के भीतर तीन वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति है. नामांकन के लिए उम्मीदवार के साथ सिर्फ चार लोगों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी जायेगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों का अनुपालन कराया जायेगा. इस बाबत देर शाम पुलिस अधीक्षक और जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया जाएगा.

    आज से शुरू हो रहे नामांकन प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है. जिला बल के अलावे सैट के जवानों की विशेष तौर पर तैनाती की गई है. उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों संग तैयारी का खुद सड़क पर उतरकर जायजा लेते हुए तैनात दंडाधिकारियों और जवानों को दिशा निर्देश जारी किया है. मौके पर एसपी विकास पांडेय, डीडीसी पवन कुमार मंडल, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीएसपी मुख्यालय रोहित रजवार, एसडीपीओ संदीप सुमन समेत पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें : लोस चुनाव : देशभर में दूसरे चरण का मतदान जारी, वित्त मंत्री सीतारमण और द्रविड़-कुंबले ने डाला वोट

    Chatra elections jharkhand Johar Live Lok Sabha elections Trending News चतरा चुनाव जोहार लाइव झारखंड ट्रेंडिंग खबर लोकसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव : देशभर में दूसरे चरण का मतदान जारी, वित्त मंत्री सीतारमण और द्रविड़-कुंबले ने डाला वोट
    Next Article लोकसभा चुनाव फेज-2 : सुबह 9 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 16.65 प्रतिशत व सबसे कम महाराष्ट्र में 7.45 प्रतिशत

    Related Posts

    आदिवासी

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026
    क्राइम

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    क्राइम

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    Latest Posts

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.