Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 3:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हटिया रेलवे स्टेशन के पास अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 32 दुकानें और 100 मकान ध्वस्त
    जोहार ब्रेकिंग

    हटिया रेलवे स्टेशन के पास अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 32 दुकानें और 100 मकान ध्वस्त

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2024Updated:December 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: हटिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया. 60-70 साल पुराने इन कब्जों में स्थायी दुकानों और अस्थायी मकानों का निर्माण किया गया था. शनिवार सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चला इस अभियान में बुलडोजर की मदद से सभी अवैध निर्माण हटा दिए गए. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी सुनिश्चित की गई.

    अतिक्रमण हटाने से सड़क पर लगा ट्रैफिक जाम

    अवैध निर्माण हटाने के दौरान हटिया स्टेशन रोड से एचईसी चेक पोस्ट तक ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. रेलवे ने अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित लोगों को नोटिस दिया था. शुक्रवार शाम माइकिंग के जरिए दुकानों और मकानों को खाली करने की सूचना दी गई थी. बावजूद इसके, अधिकांश लोगों को इतनी तेजी से कार्रवाई होने की उम्मीद नहीं थी.

    रेलवे ओवरब्रिज के लिए खाली कराई गई जमीन

    रेलवे ने इस कार्रवाई के तहत बिरसा चौक पर बन रहे नए रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण के लिए जमीन को खाली कराया. यह नया ओवरब्रिज पुराने आरओबी से बड़ा होगा और इसके निर्माण में अवैध कब्जे बाधा बन रहे थे. अभियान के दौरान 32 स्थायी दुकानें और 100 से ज्यादा अस्थायी मकान तोड़े गए.

    दुकानों में रखा सामान भी हुआ नष्ट

    कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों का सामान भी नष्ट हो गया. एक दुकानदार ने बताया कि मालिक की गैरमौजूदगी में उनकी दुकान तोड़ दी गई, जिसमें रखा फ्रीज और अन्य सामान बर्बाद हो गया.

     

    अतिक्रमण अवैध कब्जा अवैध निर्माण आरओबी निर्माण एचईसी चेक पोस्ट ट्रैफिक जाम ट्रैफिक समस्या दुकानें ध्वस्त पुलिस बल बिरसा चौक बुलडोजर कार्रवाई मकान तोड़े गए मजिस्ट्रेट माइकिंग रांची रेलवे ओवरब्रिज रेलवे जमीन रेलवे नोटिस विकास कार्य हटिया रेलवे स्टेशन हटिया स्टेशन रोड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleWeather Update शीतलहर की चपेट में झारखंड, जानें अपने जिले का हाल
    Next Article आज रांची में JSSC कार्यालय का घेराव करेंगे छात्र, रांची पुलिस अलर्ट

    Related Posts

    जमशेदपुर

    IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौ’त, 8वीं मंजिल से गिरकर गई जा’न

    April 18, 2026
    गढ़वा

    JPSC परीक्षा 2025: गढ़वा के 20 केंद्रों पर कड़ा पहरा, 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू

    April 18, 2026
    जमशेदपुर

    पेड़ से लटका मिला 23 साल का अनिमेष, चार दिन बाद होने वाली थी बहन की शादी

    April 18, 2026
    Latest Posts

    IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौ’त, 8वीं मंजिल से गिरकर गई जा’न

    April 18, 2026

    JPSC परीक्षा 2025: गढ़वा के 20 केंद्रों पर कड़ा पहरा, 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू

    April 18, 2026

    बिहार से दिल्ली-बेंगलुरु के लिए 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

    April 18, 2026

    पेड़ से लटका मिला 23 साल का अनिमेष, चार दिन बाद होने वाली थी बहन की शादी

    April 18, 2026

    चतरा : मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.