Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»बीएस4 वाहन : नाराज सुप्रीम कोर्ट ने आदेश वापस लिया
    देश

    बीएस4 वाहन : नाराज सुप्रीम कोर्ट ने आदेश वापस लिया

    Team JoharBy Team JoharJuly 8, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Deak

    नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बीएस-4 उत्सर्जन मानक वाले वाहनों की बिक्री और पंजीकरण के संबंध में अपने 27 मार्च का आदेश बुधवार को वापस ले लिया।
    न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने अपने उक्त आदेश का नाजायज फायदा उठाने को लेकर फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबील डीलर एसोसिएशन (फाडा) को कड़ी फटकार लगायी।
    खंडपीठ ने कहा कि उसने फाडा के आग्रह पर लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए 31 मार्च के बाद बीएस-4 वाहनों की बिक्री का आदेश एक निश्चित समय सीमा के लिए दिया था, लेकिन वाहन निर्माता कंपनियों ने इसका गलत फायदा उठाया।
    खंडपीठ ने इसी नाराजगी के कारण अपना उक्त आदेश वापस ले लिया, जिसके कारण 31 मार्च के बाद बिके बीएस-4 वाहनों का पंजीकरण नहीं हो सकेगा, यदि वाहन विक्रेताओं ने उन वाहनों का ब्योरा ‘ई-वाहन’ पर अपलोड नहीं किया होगा।
    फाडा की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता के वी विश्वनाथन ने बिके वाहनों के रजिस्ट्रेशन को लेकर होने वाली दिक्कतों का उल्लेख किया, लेकिन न्यायालय ने उसे अनसुना कर दिया। न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा कि फाडा के आग्रह पर लॉकडाउन की क्षतिपूर्ति के लिए उन्होंने बीएस-4 वाहनों की बिक्री के लिए 10 दिन की अतिरिक्त मोहलत दी थी।
    खंडपीठ ने कहा, “हमारे आदेश के साथ फरेब किया गया है। हमने एक लाख पांच हजार गाड़ियों को बेचने की अनुमति दी थी, लेकिन वाहन निर्माता कंपनियों ने 10 दिन के भीतर दो लाख 55 हजार गाड़ियां बेच दी।”
    न्यायालय ने सवाल किया कि निर्धारित सीमा से अधिक वाहन कैसे बिके? न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 जुलाई की तारीख मुकर्रर करते हुए उस दिन ई-वाहन पोर्टल का डाटा मांगा है।

    Latest news National news Online news Supreme Court
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने लवातु टोला न्यू पुंदाग में किया बोरिंग का शुभारंभ
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिखाई सरकारी व्यवस्था पर भरोसा, हर्निया के ऑपरेशन के लिए रिम्स में हुए एडमिट

    Related Posts

    क्राइम

    प्रदूषण से हर साल 20 लाख मौतें, दिवाली में पटाखें न जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा – विराट कोहली जैसे हस्तियों से ले मदद

    October 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या एयरफोर्स चीफ की विदाई बिना गोल्फ के होगी? कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया अपमान का आरोप

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र MLC चुनाव: नागपुर में बीजेपी को पटकनी देने वाले कांग्रेस के अभिजीत वंजारी कौन हैं?

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव ब्रेकिंगः पीएम मोदी पर ओडिशा और उत्तर प्रदेश दौरे पर थी आतंकी हमले की आशंका, झारखंड में भी जारी हुआ था अलर्ट

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : 60 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, कैबिनेट ने 1,199 नए पदों को दी मंजूरी

    October 29, 2026
    क्राइम

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के आरोपियों को जमानत नहीं, CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बोले- मौका मिला तो जमानत आदेश रद्द कर देंगेः सीजेआई सूर्यकांत

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बिशप सिमांत तिर्की के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक, कहा- मसीही समाज ने महत्वपूर्ण व्यक्तित्व खोया

    October 30, 2026

    झारखंड : SIR के खिलाफ विपक्ष का आर-पार का ऐलान, मनोज पांडेय बोले- लड़ाई राजनीतिक दल की नहीं, लोकतंत्र बचाने और नागरिकों के अस्तित्व की

    October 30, 2026

    झारखंड : JTET परीक्षा को लेकर सिमडेगा प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर CCTV से होगी निगरानी

    October 30, 2026

    IDBI बैंक बिक्री मामला : झारखंड, बिहार समेत अन्य राज्यों में तेज होगा आंदोलन, 140 शाखाओं के 1000 से ज्यादा कर्मचारी रहेंगे भूख हड़ताल में

    October 30, 2026

    प्रदूषण से हर साल 20 लाख मौतें, दिवाली में पटाखें न जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा – विराट कोहली जैसे हस्तियों से ले मदद

    October 30, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.