Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना के टूटे तमाम रिकॉर्ड, देश में एक दिन में आए 4 लाख नए केस, 24 घंटे में 3523 की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना के टूटे तमाम रिकॉर्ड, देश में एक दिन में आए 4 लाख नए केस, 24 घंटे में 3523 की मौत

    Team JoharBy Team JoharMay 1, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। भारत में कोरोना की सुनामी का खौफनाक मंजर सामने आ चुका है।रोजाना कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब चार लाख के पहुंच चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 401,993 नए कोरोना केस आए और 3523 संक्रमितों की जान चली गई है। हालांकि 2,99,988 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले गुरुवार को देश में 386,452 नए केस आए थे। दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं।

    कुल कोरोना केस- एक करोड़ 91 लाख 64 हजार 969
    कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 56 लाख 84 हजार 406
    कुल एक्टिव केस- 32 लाख 68 हजार 710
    कुल मौत- 2 लाख 11 हजार 853
    कुल टीकाकरण- 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 डोज दी गई
    दिल्ली में 16 हजार कोरोना मरीजों की मौत

    दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 27,047 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में 375 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इन्हीं 24 घंटों में 25,288 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना से 16147 मरीजों की मौत हो चुकी है।दिल्ली में अभी तक कुल 11 लाख 49 हजार 333 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। दिल्ली में एक दिन में 20 अप्रैल को सबसे ज्यादा 28,395 लोग संक्रमित हुए थे। वहीं गुरुवार को एक दिन में सबसे अधिक 395 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी।

    महाराष्ट्र में 62,919 नए मामले सामने आए
    महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड के 62,919 नए मामले सामने आए और 828 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। संक्रमण के नए मामले गुरुवार की तुलना में कम रहे, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ गई। राज्य में गुरुवार को संक्रमण के जहां 66,159 मामले आए थे वहीं मृतकों की संख्या 771 रही थी। इसी के साथ शुक्रवार को कुल संक्रमितों की संख्या 46 लाख 2 हजार 472 हो गई जबकि मृतकों की कुल संख्या 68,813 रही।

    देश में अबतक 15 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लगाए गए
    देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी। 30 अप्रैल तक देशभर में 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 27 लाख 44 हजार 485 टीके लगे. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाने के दूसरे चरण का अभियान शुरू हुआ था। अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जा रहा है।

    coronavirus coronavirus cases Latest news National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका में सौतेली मां की चाकू मारकर हत्या, आरोपी बेटा फरार
    Next Article गिरिडीहः कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, रेस्क्यू जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ऑनलाइन खतियान में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज, सीएम से जाति के कॉलम में सुधार का अनुरोध

    October 26, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.