Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सिदगोड़ा ह’त्याकांड में 5 साल बाद पुलिस को मिली सफलता, फरार मुख्य आरोपी नान्टु सैनी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    सिदगोड़ा ह’त्याकांड में 5 साल बाद पुलिस को मिली सफलता, फरार मुख्य आरोपी नान्टु सैनी गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 27, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सिदगोड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुए चर्चित हत्या कांड में पुलिस को सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी नान्टु सैनी उर्फ मन्टु सैनी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 25 मार्च की रात मानगो थाना क्षेत्र से दबोचा गया। जानकारी के अनुसार, मार्च 2021 में आपसी विवाद के दौरान इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी फरार चल रहा था और लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था।

    पहचान छिपाकर रह रहा था आरोपी

    पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अपनी पहचान छिपा ली थी। वह अलग-अलग राज्यों में ठिकाना बदलकर रह रहा था। उसने अपना पुराना निवास भी छोड़ दिया था और परिवार को भी अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया था, ताकि पुलिस की पकड़ से दूर रह सके। पुलिस पिछले काफी समय से आरोपी की तलाश में जुटी थी। विशेष रूप से पिछले डेढ़ वर्ष से तकनीकी सेल की मदद से उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मानगो क्षेत्र के सिटी इन होटल के आसपास देखा गया है।

    संयुक्त कार्रवाई में हुई गिरफ्तारी

    सूचना मिलते ही सिदगोड़ा और मानगो थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के लिए सिदगोड़ा थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने रणनीतिक तरीके से बिना किसी हंगामे के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

    सह-आरोपी पहले ही भेजा जा चुका है जेल

    थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद ने मीडिया को बताया कि इस मामले में एक अन्य सह-आरोपी राजकुमार सैनी को घटना के समय ही हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

    Also Read : कुएं में गिरी पत्नी को बचाने कूदा पति, दोनों की डूबने से मौ’त

    Breakthrough in Sidgora Murder Case After 5 Years: Absconding Main Accused Nantu Saini Arrested फरार मुख्य आरोपी नान्टु सैनी गिरफ्तार सिदगोड़ा हत्याकांड में 5 साल बाद पुलिस को मिली सफलता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुएं में गिरी पत्नी को बचाने कूदा पति, दोनों की डूबने से मौ’त
    Next Article रांची के रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए बाबूलाल और आदित्य साहू, लोगों का बढ़ाया उत्साह

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.