Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»BREAKING : सुखदेवनगर थानेदार अशोक कुमार और मुंशी परशुराम सस्पेंड, दूल्हा मौ’त मामले में की गयी कार्रवाई
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : सुखदेवनगर थानेदार अशोक कुमार और मुंशी परशुराम सस्पेंड, दूल्हा मौ’त मामले में की गयी कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2025Updated:December 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हा नितेश पांडेय के आत्महत्या कर लेने के गंभीर मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थानेदार अशोक कुमार और थाने के मुंशी परशुराम को तुरंत प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है।

    क्या है पूरा मामला?

    29 नवंबर को किशोरगंज रोड नंबर-5 में रहने वाले रेलवे कर्मचारी नितेश पांडेय की शादी थी। लेकिन शादी से एक दिन पहले ही उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि एक लड़की ने नितेश पर यौन शोषण का झूठा केस किया था। पुलिस ने बिना जांच किए नितेश को हिरासत में ले लिया और छोड़ने के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। मुंशी परशुराम बार-बार 1-2 लाख रुपये मांगता था और बड़े अफसरों (सिटी एसपी, डीएसपी) का नाम लेकर दबाव बनाता था। पुलिस छोड़ने के बाद भी लड़की नितेश को लगातार परेशान करती रही, जिसके कारण मानसिक तनाव में आकर नितेश ने आत्महत्या कर ली।
    पुलिस की कार्रवाई
    इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने खुद संज्ञान लिया और तुरंत रांची के आईजी मनोज कौशिक को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। आईजी के निर्देश पर रांची एसएसपी ने सुखदेवनगर थानेदार अशोक कुमार और थाने के मुंशी परशुराम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। परिजनों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताया है, लेकिन वे सभी दोषी पुलिसकर्मियों और आरोप लगाने वाली लड़की पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    action taken in groom's death case BREAKING: Sukhdevnagar police station in-charge Ashok Kumar and clerk Parshuram suspended
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विधानसभा : डिप्टी स्पीकर पद का चुनाव 4 दिसंबर को
    Next Article नौसेना प्रमुख का बड़ा बयान- ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.