Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»BREAKING जेल में तबियत बिगड़ने पर भेजा रिम्स, इलाज के दौरान पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING जेल में तबियत बिगड़ने पर भेजा रिम्स, इलाज के दौरान पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस की मौत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 3, 2026Updated:April 3, 2026No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रशांत बोस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के वरिष्ठ नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन हो गया है। शुक्रवार की सुबह 6 बजे अचानक प्रशांत बोस की तबियत बिगड़ी। उन्हें सांस लेने में समस्या आने लगी। आनन फानन में उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। डॉक्टरों की टीम प्रशांत बोस का इलाज कर रही थी। जहां सुबह करीब 10 बजे डॉक्टर की टीम ने मौत की पुष्टि कर दी। इधर, घटना के बाद मजिस्ट्रेट की नियुक्ति हुई है।

    संगठन में दुसरे नंबर पर थे प्रशांत बोस

    प्रशांत बोस नक्सली संगठन के शीर्ष नेताओं में गिने जाते थे। उन्हें संगठन में महासचिव नंबला केशव राव के बाद दूसरा सबसे बड़ा नेता माना जाता था। वे भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो के अहम सदस्य रहे थे।

    ‘किशन दा’ नाम से थे मशहूर

    नक्सली संगठन में प्रशांत बोस को ‘किशन दा’ के नाम से जाना जाता था। वे मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और लंबे समय तक संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।

    MCC से माओवादी तक का सफर

    किशन दा पहले माओवादी कम्युनिस्ट सेंटर ऑफ इंडिया (MCCI) के प्रमुख रहे थे। साल 2004 में एमसीसीआई और पीपुल्स वार (PW) के विलय के बाद जब भाकपा माओवादी का गठन हुआ, तब वे नए संगठन के पोलित ब्यूरो में शामिल किए गए।

    1 करोड़ के इनामी नक्सली थे

    प्रशांत बोस को 12 नवंबर 2021 को सरायकेला-खरसावां जिले से उनकी पत्नी शीला मरांडी के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के समय उन पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था, जिससे उनकी अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    उम्र 75 साल से अधिक

    प्रशांत बोस की उम्र 75 साल से ज्यादा थी। लंबे समय से वे जेल में बंद थे।उनकी मौत के बाद सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि वे संगठन के बेहद महत्वपूर्ण और रणनीतिक नेता माने जाते थे।

    Also Read : 1250 करोड़ के घोटाले में दाहू यादव की जमानत पर सुनवाई पूरी, अब फैसले का इंतजार

    Birsa Munda Central Jail Ranchi CPI Maoist News Jharkhand Breaking News Jharkhand Naxal News Kishan Da Maoist latest Jharkhand news Latest news Maoist Politburo Member Maoist Top Leader India MCC CPI Maoist History Nambala Keshav Rao Naxal Leader Death Prashant Bose Death SaraiKela Kharsawan Arrest Security Forces Jharkhand Sheila Marandi Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article1250 करोड़ के घोटाले में दाहू यादव की जमानत पर सुनवाई पूरी, अब फैसले का इंतजार
    Next Article रातू में 12 दिन से गायब नाबालिग, घर में खू’न के निशान मिलने से गहराया शक

    Related Posts

    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.