Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रातू में 12 दिन से गायब नाबालिग, घर में खू’न के निशान मिलने से गहराया शक
    क्राइम

    रातू में 12 दिन से गायब नाबालिग, घर में खू’न के निशान मिलने से गहराया शक

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 3, 2026Updated:April 3, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लापता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से एक 13 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्ची पिछले 12 दिनों से गायब है और उसके घर से खून के धब्बे मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर घर को सील कर दिया है और बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    घर से मिले खून के धब्बे, बढ़ी आशंका

    मामला तब सामने आया जब पुलिस को सूचना मिली और टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घर के अंदर खून के धब्बे मिले, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। अब इन धब्बों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी, ताकि यह साफ हो सके कि यह खून किसका है और क्या हुआ था।

    12 दिनों से लापता है बच्ची

    मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने एक परिचित के घर में रहकर सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। लेकिन पिछले 12 दिनों से वह अचानक लापता है। परिवार की ओर से भी इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

    टॉर्चर के भी लगे आरोप

    स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची के साथ घर में अक्सर मारपीट की जाती थी और उसे किसी से बातचीत करने नहीं दिया जाता था। यह भी आरोप है कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इन बातों को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

    बिहार तक गई पुलिस, नहीं मिला सुराग

    रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि पुलिस की टीम बच्ची की तलाश में बिहार भी गई थी, लेकिन वहां कोई सुराग नहीं मिला।उन्होंने कहा कि घर में मिले खून के धब्बों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

    पुलिस ने घर किया सील, जांच जारी

    फिलहाल पुलिस ने घर को सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम भी जल्द मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

    Also Read : 1250 करोड़ के घोटाले में दाहू यादव की जमानत पर सुनवाई पूरी, अब फैसले का इंतजार

    Blood Stains Mystery Child Abuse Allegation Forensic Team Ranchi Jharkhand crime update Jharkhand Missing Case Jharkhand Police Investigation latest Jharkhand news Latest news Minor Girl Missing Jharkhand Missing Child India Ranchi Breaking News ranchi crime news Ranchi Missing Girl Ratu Thana Case Suspected Murder Case Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING जेल में तबियत बिगड़ने पर भेजा रिम्स, इलाज के दौरान पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस की मौत
    Next Article झारखंड को जल्द मिलने वाला है लोकायुक्त, जानिए इनकी जिम्मेदारी और काम…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026
    क्राइम

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    Latest Posts

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.