Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Nov, 2025 ♦ 1:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»BREAKING : चाईबासा में 10 नक्सलियों ने DGP अनुराग गुप्ता के समक्ष किया सरेंडर
    चाईबासा

    BREAKING : चाईबासा में 10 नक्सलियों ने DGP अनुराग गुप्ता के समक्ष किया सरेंडर

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 25, 2025Updated:September 25, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चाईबासा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : झारखंड पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की संयुक्त मुहिम के दबाव और राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के प्रभाव से पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादी संगठन की पकड़ लगातार कमजोर हो रही है। इसी कड़ी में गुरुवार, 25 सितम्बर 2025 को कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में सक्रिय भाकपा (माओवादी) संगठन के 10 सक्रिय सदस्यों ने DGP झारखंड तथा सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

    झारखंड पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, नक्सली संगठनों के खिलाफ बीते तीन वर्षों में पुलिस, कोबरा, झारखंड जगुआर और अन्य केंद्रीय बलों द्वारा कुल 9631 अभियान संचालित किए गए। इन अभियानों में 175 नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, वहीं 10 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए। भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और कारतूस भी बरामद किए गए। उग्रवाद प्रभावित इलाकों में नए सुरक्षा कैंप स्थापित करने से भी माओवादी संगठन का दायरा सिमटता जा रहा है।

    राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत वर्ष 2022 से अब तक 26 नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। आज के आत्मसमर्पण को सुरक्षा एजेंसियों ने माओवादियों के लिए एक बड़ा झटका करार दिया है।

    आत्मसमर्पण करने वाले भाकपा (माओवादी) सदस्यों की सूची और उनका आपराधिक इतिहास

    1. रांदो बोइपाई उर्फ काति बोइपाई

    • पिता: बेहरा बोइपाई
    • पता: गाँव कुइडा टोला श्रीजांगकोचा, थाना-गोइलकेरा, जिला- पश्चिमी सिंहभूम
    • पद: एरिया कमेटी सदस्य
    • दर्ज मामले:
      • टोन्टो थाना कांड संख्या 63/2022, दिनांक 13.12.2022
        धारा 147, 148, 149, 307, 332, 353 भादवि, 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और 17 सीएलए एक्ट

    2. गार्दी कोड़ा (उम्र 20 वर्ष)

    • पिता: हाबिल कोड़ा
    • पता: गाँव रेंगडाहातु, गांधी टोला, थाना-टोन्टो, जिला- पश्चिमी सिंहभूम
    • पद: दस्ता सदस्य
    • दर्ज मामले:
      1. टोन्टो थाना कांड संख्या 30/2023 (दिनांक 11.06.2023) – धारा 307/34 भादवि, 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 10/13 यूएपीए और 17 सीएलए एक्ट
      2. टोन्टो थाना कांड संख्या 44/2023 (दिनांक 16.08.2023) – धारा 147, 148, 149, 333, 353, 307 भादवि, 27 आर्म्स एक्ट, 10/13 यूएपीए, 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम
      3. टोन्टो थाना कांड संख्या 01/2022 (दिनांक 11.01.2022) – धारा 147, 148, 149, 333, 353, 307 भादवि, 27 आर्म्स एक्ट और 10/13 यूएपीए
      4. टोन्टो थाना कांड संख्या 57/2022 (दिनांक 20.11.2022) – धारा 302 भादवि, 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 17 सीएलए एक्ट
      5. टोन्टो थाना कांड संख्या 13/2021 (दिनांक 10.06.2021) – धारा 147, 148, 149, 353, 307, 324, 326, 34 भादवि, 27 आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए एक्ट और 10/13 यूएपीए

    3. जॉन उर्फ जोडन पुरती (उम्र 20 वर्ष)

    • पिता: बिंदराय पूरती उर्फ बुढ़न सिंह पूरती
    • पता: गाँव रेंगडाहातु, गितिलगुटू टोला, थाना-टोन्टो, जिला- पश्चिमी सिंहभूम
    • पद: दस्ता सदस्य
    • दर्ज मामले:
      1. टोन्टो थाना कांड संख्या 30/2023 (दिनांक 11.06.2023) – धारा 307/34 भादवि, 3/4 विस्फोटक अधिनियम, 10/13 यूएपीए, 17 सीएलए एक्ट
      2. टोन्टो थाना कांड संख्या 45/2023 (दिनांक 22.08.2023) – धारा 302, 307, 323, 504, 34 भादवि, 17 सीएलए एक्ट
      3. टोन्टो थाना कांड संख्या 57/2022 (दिनांक 20.11.2022) – धारा 302 भादवि, 3/4 विस्फोटक अधिनियम, 17 सीएलए एक्ट
      4. टोन्टो थाना कांड संख्या 13/2021 (दिनांक 10.06.2021) – धारा 147, 148, 149, 353, 307, 324, 326, 34 भादवि, 27 आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए एक्ट, 10/13 यूएपीए

    4. निरसो सीदू उर्फ आशा उर्फ निराशा (उम्र 20 वर्ष)

    • पिता: सौ सीदू
    • पता: गाँव बाडदा, थाना छोटानागरा, जिला पश्चिमी सिंहभूम
    • पद: दस्ता सदस्य
    • दर्ज मामले:
      1. छोटानागरा थाना कांड संख्या 04/2025 – धारा 3(5) बीएनएस, 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 17 सीएलए एक्ट
      2. छोटानागरा थाना कांड संख्या 05/2025 – धारा 109/118(1)/61(2)/3(5) बीएनएस, 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 17 सीएलए एक्ट
      3. जराईकेला थाना कांड संख्या 06/2025 – धारा 109(1)/118(2)/61(2)/132 बीएनएस, 3/4/5 विस्फोटक अधिनियम, 17 सीएलए एक्ट, 27 आर्म्स एक्ट, 10/13 यूएपीए
      4. छोटानागरा थाना कांड संख्या 06/2025 – धारा 103(1)/109/118(1)/61(2)/3(5) बीएनएस, 3/4/5 विस्फोटक अधिनियम, 17 सीएलए एक्ट

    5. घोनोर देवगम (उम्र 18 वर्ष)

    • पिता: गार्दी देवगम
    • पता: गाँव सारजोमबुरू, थाना टोन्टो, जिला पश्चिमी सिंहभूम
    • पद: दस्ता सदस्य
    • दर्ज मामले:
      • टोन्टो थाना कांड संख्या 42/2023 (दिनांक 14.08.2023)
        धारा 147, 148, 149, 123, 122, 120B, 121, 121A, 302, 307, 353, 325 भादवि,
        27 आर्म्स एक्ट, 3/4 विस्फोटक अधिनियम, 17 सीएलए एक्ट और 10/13/16/18/18B/19/20 यूएपीए

    6. गोमेया कोड़ा उर्फ टारजन (उम्र 20 वर्ष)

    • पिता: राउतु कोड़ा
    • पता: गाँव बेडादुइया, टोला मुरगीगेना, थाना-गोइलकेरा, जिला पश्चिमी सिंहभूम
    • पद: दस्ता सदस्य
    • दर्ज मामला:
      • टोन्टो थाना कांड संख्या 63/2022 (दिनांक 13.12.2022) – धारा 147, 148, 149, 307, 332, 353 भादवि, 3/4 विस्फोटक अधिनियम, 17 सीएलए एक्ट

    7. कैरा कोड़ा (उम्र 20 वर्ष)

    • पिता: स्व. रासिका कोड़ा
    • पता: गाँव रेंगडाडातु, महाबुरू टोला, थाना-टोन्टो, जिला पश्चिमी सिंहभूम
    • पद: दस्ता सदस्य
    • दर्ज मामला:
      • टोन्टो थाना कांड संख्या 30/2023 – धारा 307/34 भादवि, 3/4 विस्फोटक अधिनियम, 10/13 यूएपीए, 17 सीएलए एक्ट

    8. कैरी कायम उर्फ गुलांची (उम्र 22 वर्ष)

    • पिता: गालू कायम
    • पता: गाँव आंजेदबेरा, थाना मुफ्फसिल, जिला पश्चिमी सिंहभूम
    • पद: दस्ता सदस्य
    • दर्ज मामला:
      • टोन्टो थाना कांड संख्या 63/2022 – धारा 147, 148, 149, 307, 332, 353 भादवि, 3/4 विस्फोटक अधिनियम, 17 सीएलए एक्ट

    9. सावित्री गोप उर्फ मुतुरी उर्फ फुटबॉल (उम्र 18 वर्ष)

    • पिता: बीनू गोप
    • पता: गाँव इचाहातू, टोला गुटूसाई, थाना गोइलकेरा, जिला पश्चिमी सिंहभूम
    • पद: दस्ता सदस्य
    • दर्ज मामला:
      • गुवा थाना कांड संख्या 11/2025 (दिनांक 17.02.2025) – धारा 61(2) बीएनएस, 3/4 विस्फोटक अधिनियम, 17 सीएलए एक्ट

    10. प्रदीप सिंह मुंडा

    • पिता: सुखदेव मुंडा
    • पता: गाँव हारबागाला, थाना तमाड़, जिला रांची
    • पद: दस्ता सदस्य
    • दर्ज मामला:
      • छोटानागरा थाना कांड संख्या 12/2025 (दिनांक 15.06.2025) – धारा 118(1)/109/61(2)/3(5) बीएनएस, 3/4/5 विस्फोटक अधिनियम, 17 सीएलए एक्ट

    Also Raed : नीतीश कुमार का खगड़िया दौरा : 500 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, जनसंवाद और कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

    BREAKING : चाईबासा में 10 नक्सलियों ने DGP अनुराग गुप्ता के समक्ष किया सरेंडर BREAKING: 10 Naxalites surrender before DGP Anurag Gupta in Chaibasa; Naxalites surrender in Chaibasa: Several militants including a rewarded Naxalite return to the mainstream. चाईबासा में नक्सलियों का डम्प ध्वस्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुएं में गिरा हाथी और उसका बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    Next Article झारखंड HC का सख्त निर्देश : 2026 तक आयोजित हो जेटेट, तब तक शिक्षक नियुक्ति पर रोक

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62% मतदान, किशनगंज में सबसे ज्यादा वोटिंग

    November 11, 2025
    झारखंड

    एसपी अमरजीत बलिहार ह’त्याकांड में फांसी की सजा की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    November 11, 2025
    झारखंड

    गांव लौट रहे दो युवकों को हाथियों के झुंड ने कुचला, मौ’त

    November 11, 2025
    Latest Posts

    बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62% मतदान, किशनगंज में सबसे ज्यादा वोटिंग

    November 11, 2025

    एसपी अमरजीत बलिहार ह’त्याकांड में फांसी की सजा की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    November 11, 2025

    गांव लौट रहे दो युवकों को हाथियों के झुंड ने कुचला, मौ’त

    November 11, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल हुआ IED बम, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा डॉक्टर उमर मुख्य साजिशकर्ता, एक गिरफ्तार

    November 11, 2025

    PM मोदी ने दिल्ली कार विस्फोट पर दुख जताया, कहा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

    November 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.