Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 1:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जुबली पार्क के दोनों गेट 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहेंगे बंद
    जमशेदपुर

    जुबली पार्क के दोनों गेट 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहेंगे बंद

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जुबली पार्क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : साल के अंत और नए साल के आगमन पर जुबली पार्क में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा निर्णय लिया गया है। जमशेदपुर के धालभूम एसडीएम ने 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक जुबली पार्क के दोनों गेट बंद रखने की अस्थायी अनुमति प्रदान की है। इस संबंध में टाटा स्टील लिमिटेड के जनरल मैनेजर (टाउन ओ एंड एम) आर.के. सिंह की ओर से पत्रांक को अनुमण्डल दण्डाधिकारी को अवगत कराया गया था कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्रिसमस से लेकर नए साल के पहले सप्ताह तक जुबली पार्क में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए एकत्रित होते हैं। अत्यधिक भीड़ के कारण पार्क परिसर और उससे सटी मुख्य सड़कों के दोनों ओर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

    पत्र में यह भी उल्लेख किया गया था कि भीड़ नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जुबली पार्क के दोनों गेट को अस्थायी रूप से बंद रखना आवश्यक है। उक्त अनुरोध पर विचार करते हुए अनुमण्डल दण्डाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक जुबली पार्क के दोनों गेट बंद रखने की अनुमति प्रदान कर दी है। इस आदेश के जारी होने के बाद आधिकारिक रूप से निर्देश लागू कर दिए गए हैं। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से भीड़ प्रबंधन में सहायता मिलेगी और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। वहीं, आम नागरिकों और पर्यटकों से प्रशासन ने अपील की है कि वे वैकल्पिक स्थानों का चयन करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर सहयोग करें।

    Also Read : बिहार-झारखंड में रिलायंस जियो सबसे आगे, 10 महीनों में जुड़े 24.37 लाख नए ग्राहक

    Both gates of Jubilee Park will remain closed from December 25th to January 5th. जुबली पार्क के दोनों गेट 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहेंगे बंद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर निकाय चुनाव में एससी आरक्षण को लेकर अमर बाउरी ने सरकार को घेरा, भेदभाव का लगाया आरोप
    Next Article रांची में नाची से बाची जनजातीय स्वशासन महोत्सव शुरू, दो दिन तक चलेंगे कार्यक्रम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026
    जमशेदपुर

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026
    Latest Posts

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026

    रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच : अजय सिंह

    April 28, 2026

    झारखंड कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर, रांची में दो नए फ्लाईओवर को मंजूरी

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.