Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रिम्स के ब्लड बैंक में खून की किल्लत! मरीजों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स के ब्लड बैंक में खून की किल्लत! मरीजों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 23, 2026No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में इन दिनों ब्लड बैंक में खून की भारी कमी देखने को मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि मरीजों को सीधे रक्त उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, बल्कि पहले उनके परिजनों से डोनर लाने को कहा जा रहा है। इसके बाद भी रक्त मिलने में छह से सात घंटे तक का समय लग रहा है।

    इमरजेंसी मरीज को भी नहीं मिला तुरंत खून

    रविवार को हजारीबाग से आए एक गंभीर मरीज को रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने मरीज के लिए बी पॉजिटिव ब्लड की जरूरत बताई, लेकिन ब्लड बैंक में एक भी यूनिट उपलब्ध नहीं था। मरीज के परिजन विकास सिंह ने बताया कि घंटों इधर-उधर भटकने के बावजूद खून नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि आखिरकार खुद डोनर की व्यवस्था करनी पड़ी। इसके बाद जांच प्रक्रिया पूरी होने में करीब सात घंटे लग गए, तब जाकर मरीज को खून चढ़ाया जा सका।

    एक नहीं, कई मरीजों की यही परेशानी

    यह समस्या सिर्फ एक मरीज तक सीमित नहीं है। अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज को पांच यूनिट खून की जरूरत थी। परिजनों को हर यूनिट के लिए अलग-अलग डोनर लाना पड़ा। इससे मरीज के परिवार को काफी परेशानी और तनाव का सामना करना पड़ा।

    रक्तदान शिविरों की कमी बनी वजह

    जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से रक्तदान शिविरों का आयोजन कम हो गया है, जिसके कारण ब्लड बैंक में स्टॉक लगातार घटता जा रहा है। इसका सीधा असर गंभीर मरीजों पर पड़ रहा है, जिन्हें समय पर खून नहीं मिल पा रहा।

    व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    स्वास्थ्य व्यवस्था की इस स्थिति को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इमरजेंसी में मरीज को तुरंत रक्त उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन मौजूदा व्यवस्था में मरीजों को इंतजार और परेशानी दोनों झेलनी पड़ रही है।

    नियमित शिविर की जरूरत

    विशेषज्ञों का मानना है कि ब्लड बैंक को नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने चाहिए, ताकि पर्याप्त मात्रा में खून उपलब्ध रह सके और मरीजों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    Also Read : बोकारो सखी महोत्सव में दिखा अलग अंदाज, डीसी-एसपी ने बैलून शूटिंग में आजमाया हाथ

    Blood Shortage at RIMS Blood Bank! Patients Forced to Wait for Hours रिम्स के ब्लड बैंक में खून की किल्लत! मरीजों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो सखी महोत्सव में दिखा अलग अंदाज, डीसी-एसपी ने बैलून शूटिंग में आजमाया हाथ
    Next Article पाकुड़ में अवैध हथियार के साथ दो युवक धराए, पुलिस ने भेजा जेल

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.