Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 7:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और लेखा सहायक अब निगरानी विभाग के शिकंजे में… जानें क्यों
    ट्रेंडिंग

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और लेखा सहायक अब निगरानी विभाग के शिकंजे में… जानें क्यों

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sasaram : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की मुहिम जारी है। ताजा मामला सासाराम जिले के बिक्रमगंज प्रखंड से सामने आया है, जहां प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीर कांत शर्मा और लेखा सहायक सुभाष कुमार को आज यानी बुधवार को निगरानी विभाग की टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

    जाल बिछाकर दोनों अधिकारियों को दबोचा

    मिली जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारी आदर्श मध्य विद्यालय, गोटपा में पदस्थापित शिक्षक विद्या भूषण से ट्रेनिंग के दौरान मिले एरियर के भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिक्षक ने इस बाबत निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद विभाग ने जाल बिछाकर दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

    रिश्वत की रकम : एक को 7600 और दूसरे को 7000 रुपए

    निगरानी टीम के अनुसार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीर कांत शर्मा को 7600 रुपए और लेखा सहायक सुभाष कुमार को 7000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। शिक्षक विद्या भूषण ने बताया कि उनसे पहले 20 हजार रुपए की मांग की गई थी, लेकिन अंततः उक्त राशि तय की गई। इसी बीच निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

    पटना ले जाया गया

    निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के DSP श्याम बाबू प्रसाद ने मीडिया को बताया कि शिकायत की पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को पटना ले जाकर निगरानी विभाग की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से बिक्रमगंज प्रखंड मुख्यालय में हड़कंप मच गया है और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

    Also Read : मनीष कश्यप 23 जून को जन सुराज में शामिल होंगे, यहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

    Accounts Assistant anti-corruption drive Bihar Bihar news Bikramganj block education officer Bribery caught red handed Corruption government corruption Sasaram Subhash Kumar Sudhir Kant Sharma vigilance department. घूसखोरी निगरानी विभाग प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिक्रमगंज बिहार बिहार समाचार भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम रंगे हाथों गिरफ्तारी लेखा सहायक सरकारी भ्रष्टाचार सासाराम सुधीर कांत शर्मा सुभाष कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आ’ग
    Next Article गम्हरिया के होटल में हुई बड़ी चोरी, नकदी और CCTV सेट ले भागे चोर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025
    Latest Posts

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    June 18, 2025

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.