Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जनता के सुझाव पर ही घोषणा पत्र तैयार करेगी भाजपा: अमर कुमार बाउरी
    जोहार ब्रेकिंग

    जनता के सुझाव पर ही घोषणा पत्र तैयार करेगी भाजपा: अमर कुमार बाउरी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भारतीय जनता पार्टी के “घोषणा पत्र सुझाव अभियान” के तहत रविवार को पलामू के जिला भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि किसी भी दल के घोषणा पत्र की अहम भूमिका होती है. इसलिए भाजपा अपनी जनता के सुझाव पर ही घोषणा पत्र तैयार करेगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से वर्तमान सरकार ने अपने घोषणा पत्र में कई वादे किए और आज तक उसे पूरा नहीं किया. हर वर्ष 5 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, चूल्हा भत्ता, संविदाकर्मियों की स्थायी करण आदि जैसे कई वायदे करने के बाद भी जेएमएम की सभी 400 से अधिक घोषणाएं सिर्फ घोषणा बन कर रह गयी. जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है.

    आनन-फानन में नौकरी

    उन्होंने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि आज सरकार अपनी घोषणा को पूरा करने के लिए अपने अंतिम कार्यकाल से मात्र दो महीने पूर्व आनन-फानन में युवाओं को नौकरी देने के लिए भादो की उमस भरी गर्मी में उत्पाद विभाग की दौड़ शुरू करवा दिया. जिसमें अभी तक 10 अभ्यर्थियों की मौत हो गयी है. वहीं राज्य सरकार ने किसी भी अभ्यर्थी का पोस्टमार्टम तक नहीं करवाया, क्यों कि सरकार जानती है कि यदि पोस्टमार्टम हुआ तो जन आक्रोश रैली की तरह एक बार फिर युवा सड़कों पर उतर जाएंगे.

    मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

    नेता प्रतिपक्ष ने मांग किया कि सरकार सभी मृतक अभ्यर्थियों के परिजन को मुआवजा, एक सरकारी नौकरी, मेडिकल सुझाव के अनुरूप दौड़ के नियम में बदलाव एवं सभी मृतक अभ्यर्थियों का पोस्टमार्टम सरकार करवाये. उन्होंने सभी प्रबुद्धजनों, आम जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे व्हाट्सएप्प, लिखित, ज्ञापन आदि के माध्यम से अपना सुझाव जरूर दें ताकि राज्य में आगामी भाजपा सरकार जनता के अनुरूप योजनाएं बना कर राज्य का विकास कर सके. कार्यक्रम में कई सारे सुझाव, ज्ञापन दिए गए.

    ये रहे मौजूद

    मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, पांकी विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता, जिला अध्यक्ष भाजपा अमित तिवारी, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, सांसद बीडी राम, मेयर अरुणा शंकर, उप महापौर शंकर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री प्रभात भुइयां उपस्थित रहे.

    अभ्यर्थियों की मौत उत्पाद विभाग उप महापौर शंकर सिंह उमस भरी गर्मी घोषणा पत्र घोषणा पत्र सुझाव अभियान चूल्हा भत्ता छतरपुर विधायक पुष्पा देवी जन आक्रोश जनता के सुझाव जिला अध्यक्ष भाजपा अमित तिवारी जिला भाजपा कार्यालय जेएमएम ज्ञापन दौड़ के नियम नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी नौकरी पलामू पांकी विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता पोस्टमार्टम प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह प्रभात भुइयां. बेरोजगारी भत्ता भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा भादो भारतीय जनता पार्टी मुआवजा मेडिकल सुझाव मेयर अरुणा शंकर रांची वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे वादे व्हाट्सएप्प सरकारी नौकरी संविदाकर्मियों की स्थायी करण सांसद बीडी राम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाविद्यालयों से शुल्क के अतिरिक्त 18% जीएसटी वसूलने का निर्णय, छात्र आक्रोशित
    Next Article देवघर के डॉ डी तिवारी निर्विरोध चुने गए आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.