रांची : हेमंत सोरेन के कैबिनेट में शामिल मंत्री हफीजुल हसन के शपथ ग्रहण के तरीके पर भाजपा ने सवाल उठाया है. इसे लेकर भाजपा राज्यपाल के पास पहुंची और हफीजुल को फिर से शपथ दिलाने की मांग की. नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णण से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा. बाउरी और बिरंची ने कहा जिस तरह हफीजुल हसन ने शपथ ग्रहण से पहले धार्मिक पंक्ति से शुरुआत की वह गैर संवैधानिक थी. इसलिए उन्हें फिर से शपथ दिलाया जाए और जबतक उन्हें शपथ नहीं दिलाया जाता तबतक उन्हें मंत्री पद से मुक्त माना जाए
भाजपा ने मंत्री हफीजुल हसन के शपथ ग्रहण के तरीके को बताया असंवैधानिक, राज्यपाल से की फिर से शपथ दिलाने की मांग

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Article25 जुलाई से मतदाता सूची का द्वितीय विशेष पुनरीक्षण
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

