Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता बोली, मुख्यमंत्री की महिलाओं के प्रति सोच घटिया
    झारखंड

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता बोली, मुख्यमंत्री की महिलाओं के प्रति सोच घटिया

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है. इस तरह के बयान मुख्यमंत्री का हताशा और निराशा को दर्शाता है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता ने आरोप लगाते हुए उनसे अविलंब माफी की मांग की है. लवली गुप्ता ने कहा कि यह महिलाओं की निजता का हनन है. यह महिलाओं के प्रति झारखंड मुक्ति मोर्चा के विपरीत सोच को भी दर्शाता है. गुप्ता ने पूछा कि मुख्यमंत्री को कैसे पता कि महिला ब्यूटी पार्लर जाने से पहले और निकालने के बाद कैसी दिखती है. मुख्यमंत्री की पत्नी भी जरूर ब्यूटी पार्लर जाती होगी क्या वह अपने पत्नी के लिए इस तरह के शब्दों का चयन करेंगे. उन्हें इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए. आखिर सीएम महिलाओं के खिलाफ इस तरह के आपत्तिजनक और शर्मसार करने वाले शब्दों का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सार्वजनिक रूप से राज्य की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए या पद से इस्तीफा देना चाहिए. साथ ही राज्य की महिलाओं को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करना चाहिए.

    गैरतलब है कि लोहरदगा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र की हाई स्पीड ट्रेन की क्वालिटी पर सवाल खड़ा किया इसकी तुलना महिलाओं के ब्यूटी पार्लर में सजने संवरने से कर दिया. सीएम ने कहा था कि औरत लोग महिला लोग ब्यूटी पार्लर जाकर पूरा रंगा पुताई करके आती है. वैसे ही सरकार ने पूरे ट्रेन को रंगा पुताई करके भेज दिया है. इस बयान पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा विरोध दर्शाया है. इस तरह के सोच रखने वाले व्यक्ति को सीएम के पद पर बने रहने पर सवाल भी खड़ा किया है.

    ये भी पढ़ें: आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम : आयुक्त ने कहा- योजनाओं का लाभ हर पंचायत-हर घर को मिले

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड न्यूज झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भाजपा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांसद विजय हांसदा ने ब्रेन मलेरिया से मृत बच्चों के परिवार को दी आर्थिक सहायता
    Next Article कांग्रेसः कई जिलों के प्रखंड अध्यक्ष बदले, तीन नये प्रखंडों में भी प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.