Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा यह न भूले कि शेर को गिरफ्तार किया है उनकी दहाड़ को नहीं : अखिलेश यादव
    झारखंड

    भाजपा यह न भूले कि शेर को गिरफ्तार किया है उनकी दहाड़ को नहीं : अखिलेश यादव

    Team JoharBy Team JoharApril 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: इंडिया ब्लॉक की ‘उलगुलान न्याय महारैली’ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब  इन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल भेजा, उसी वक्त वे चुनाव हार गये. इसलिए ये लोग अन्याय पर उतर आए हैं. उन्होंने कहा कि मैदान में जब पहलवान हारने लगता है तब कई तरह के हथकंडे अपनाता है. भाजपा यह न भूले कि उसने शेर को गिरफ़्तार किया है उनकी दहाड़ अभी भीगिरफ़्तार नहीं हुई हैं. यह आवाज ऐलान कर रही है कि बदलाव का समय आ गया है. जनता को बताने के लिए इनके पास अब कुछ भी नहीं है.

    इन्होंने किसानों को भी ठगने का काम किया. बीजेपी की सरकार के आने के बाद किसानों की हालत और खराब हो गई. बेरोजगारी बढ़ गई है. नौजवानों को भी रोजगार देने की बात की गई थी. लेकिन इनके हर फैसले ने रोजगार के अवसर ही खत्म कर दिए. जो लोग जुमला लेकर आए थे वहीं लोग गारंटी लेकर आए है. देश की जनता उनकी गारंटी नहीं चाहती है. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने जो गारंटी दी है उसी गारंटी को इंडी गठबंधन देना चाहता है. ये बिरसा मुंडा की धरती है. यहां के लोग डरे नहीं है.

    उलगुलान न्याय महारैली राजनिति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलूट से हटे जनता का ध्यान, इसलिए हो रहा उलगुलान : अन्नपूर्णा देवी
    Next Article झारखंड के इतिहास, अस्तित्व और गौरव को मिटाना चाहती है भाजपा: चंपाई सोरेन

    Related Posts

    क्राइम

    जंगल में बैठकर लोगों को लगाते थे चूना, सारठ से चार साइबर ठग धराए

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेश में बैठकर झारखंड में फैला रहे आतंक, अब इंटरपोल के जरिए शिकंजा कसेगी पुलिस

    June 11, 2026
    क्राइम

    देवघर में नशे के बड़े नेटवर्क पर तीखी चोट, 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार

    June 11, 2026
    Latest Posts

    जंगल में बैठकर लोगों को लगाते थे चूना, सारठ से चार साइबर ठग धराए

    June 11, 2026

    विदेश में बैठकर झारखंड में फैला रहे आतंक, अब इंटरपोल के जरिए शिकंजा कसेगी पुलिस

    June 11, 2026

    देवघर में नशे के बड़े नेटवर्क पर तीखी चोट, 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    PLFI सुप्रीमो के करीबी नंदलाल को राहत नहीं, जमानत पर सुनवाई अब 18 जून को

    June 11, 2026

    दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.