Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 8:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»भाजपा सांसद की बहू ने की आत्महत्या की कोशिश, 2 वीडियो किए पोस्ट
    देश

    भाजपा सांसद की बहू ने की आत्महत्या की कोशिश, 2 वीडियो किए पोस्ट

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के मोहनलालगंज सीट से सांसद कौशल किशोर की बहू अंकिता ने रविवार की रात अपनी कलाई की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    खबरों के मुताबिक जान देने की कोशिश करने से पहले अंकिता ने सोशल मीडिया पर 2 वीडियो पोस्ट किए थे जिसमें उसने कहा कि वह अपनी जिंदगी खत्म कर रही है। वीडियो में अंकिता “अपने पति आयुष, ससुर सांसद कौशल किशोर, सास विधायक जय देवी और आयुष के भाई को अपनी जिम्मेदार ठहरा रही हैं।”

    अंकिता वीडियो में रोते हुए सांसद के बेटे, अपने पति आयुष पर गंभीर आरोप लगाती हुई नजर आ रही हैं। वह यह भी कहती है कि आयुष ने उसे धोखा दिया है। उसे उम्मीद थी कि उसका पति उसके पास लौटकर आएगा लेकिन वह नहीं आया।

    सूत्रों ने बताया कि रविवार देर रात अंकिता ने भाजपा सांसद के घर में अपनी कलाई काट ली थी, जिसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उसकी सुरक्षा और निगरानी के लिए महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

    बता दें कि आयुष ने पिछले साल अंकिता के साथ प्रेम विवाह किया था। परिवार के लोग उसकी शादी से खुश नहीं थे। लिहाजा आयुष अपनी पत्नी के साथ लखनऊ के मंडिया मुहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। 3 मार्च को आयुष को किसी ने गोली मारी थी, बाद में जांच में सामने आया कि गोली मारने का यह नाटक रचा गया था। इसके बाद आयुष अस्पताल से लापता हो गया था और फिर रविवार को अपने बयान दर्ज करने के लिए मंडिया पुलिस के सामने पेश हुआ।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में फिर हुआ केरोसिन विस्फोट, महिला झुलसी, एचएमसीएच में चल रहा इलाज
    Next Article आतंकी जांच के लिए एनआईए ने देश में 7 स्थानों पर ली तलाशी

    Related Posts

    देश

    बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

    July 5, 2025
    देश

    PM नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना पहुंचे, द्विपक्षीय सहयोग पर करेंगे बातचीत

    July 5, 2025
    झारखंड

    रांची में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की हुई शुरुआत

    July 4, 2025
    Latest Posts

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.