Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Sep, 2025 ♦ 3:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार के दो बच्चे बन गए अरबपति, खाते में आया 960 करोड़ से अधिक
    बिहार

    बिहार के दो बच्चे बन गए अरबपति, खाते में आया 960 करोड़ से अधिक

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कटिहार : बिहार में लोगों के बैंक खातों में अचानक पैसे आने का सिलसिला जारी है. पहले खगड़िया में एक युवक के खाते में साढ़े पांच लाख रुपये आ गए और अब कटिहार जिले के दो छात्रों के खाते में 960 करोड़ से अधिक रुपये आ गए हैं. इतनी बड़ी धनराशि अकाउंट में आने से छात्रों के साथ बैंक अधिकारी भी हैरान हैं.

    घटना कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र की है. यहां बघौरा पंचायत स्थित पस्तिया गांव में दो स्कूली बच्चों के बैंक खाते में 960 करोड़ से अधिक रुपये आ गए. दरअसल, उत्तरी बिहार ग्रामीण बैंक में खाताधारक कक्षा 6 में पढ़ने वाले गुरु चरण विश्वास के खाते में 905 करोड़ से अधिक की राशि और आशीष के खाते में 60 करोड़ 20 लाख 11 हजार 100 रुपये आ गए.

    इस मामले में शाखा प्रबंधक मनोज गुप्ता ने कहा कि दोनों बच्चों के खाते से भुगतान पर रोक लगा दी गई है. मामले की जांच की जा रही है. इसकी जानकारी वरिष्ठ पदाधिकारियों दे दी गई है. एलडीएम एमके मधुकर ने बताया कि यह मामला सामने आने के बाद इसकी जांच की जा रही है.

    बच्चों के खाते में इतनी बड़ी रकम आने से बैंक अधिकारी सह‍ित सभी लोग हैरान हैं. बच्चे और उनके अभिभावक भी परेशान हैं. वहीं, कटिहार के डीएम उदयन मिश्रा ने इस संबंध में बैंक अधिकारि‍यों से बाचचीत की है. प्रारंंभिक जांच से जानकारी म‍िली है तकनीकी गड़बड़ी के कारण मिनी स्टेटमेंट में इतनी बड़ी राशि दिखाई दे रही है, लेकिन छात्रों के खाते में राशि क्रेडिट नहीं हुई है.

    खाते में बड़ी रकम आने की जानकारी छात्रों को तब मिली जब वे स्थानीय सीएसपी में पोशाक की राशि का पता लगाने के लिए पहुंचे थे. जब उन्होंने बैंक का स्टेटमेंट चेक कराया तो उन्हें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ. कई बार बैलेंस चेक करने के बाद जब सेम अमाउंट दिखाता रहा तो उन्होंने इस बात की जानकारी अन्य लोगों को दी. यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई. बहरहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleT-20 विश्व कप के बाद टी-20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ेंगे विराट कोहली
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के लाभुकों से किया संवाद, 25 लाख लाभुकों के बीच किया चेक का वितरण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार कैबिनेट की बैठक में 26 अहम प्रस्तावों पर मुहर

    September 9, 2025
    बिहार

    लालू यादव ने गयाजी में किया पिंडदान…

    September 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हरमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

    September 9, 2025
    Latest Posts

    संपत मीना बनीं CBI की विशेष निदेशक, झारखंड कैडर की 1994 बैच की हैं IPS अधिकारी

    September 9, 2025

    ह’त्या के आरोपी ने थाने में खुद का रेता गला, स्थिति गंभीर

    September 9, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रांची प्रशासन, डीसी बोले- छुट्टी पर नहीं जाएंगे अधिकारी

    September 9, 2025

    BREAKING : सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के 17वें उपराष्ट्रपति, 452 मिले वोट

    September 9, 2025

    अंगरक्षक दुर्व्यवहार मामले में दोष साबित हुआ तो ले लेंगे राजनीति से संन्यास : केएन त्रिपाठी

    September 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.