रांची: सड़क किनारे हड़िया दारु बेचने वाली महिलाओं को जागरूक कर उन्हें रोजगार देने की मुहिम में जुटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में उनसे सीधा संवाद कर उनकी परेशानी को जाना. प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने फूलो झानो आशीर्वाद योजना के लाभुकों से ना केवल सीधा संवाद किया, बल्कि इस मौके पर उन्होंने राज्य का पहला दीदी हेल्पलाइन कॉल सेंटर का शुभारंभ भी किया. सीएम ने सरकार की विभिन्न बीमा योजनाओं से लाभान्वित होने वाले 25 लाख लाभुकों के बीच 13 करोड़ 45 लाख 60 हजार रुपये का सांकेतिक चेक भी वितरण किया.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के लाभुकों से किया संवाद, 25 लाख लाभुकों के बीच किया चेक का वितरण

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleबिहार के दो बच्चे बन गए अरबपति, खाते में आया 960 करोड़ से अधिक
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More




