Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा तांबो चौक हिंसा, चंपाई सोरेन ने कोलहान बंद का किया ऐलान…
    झारखंड

    चाईबासा तांबो चौक हिंसा, चंपाई सोरेन ने कोलहान बंद का किया ऐलान…

    Team JoharBy Team JoharOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa: चाईबासा के तांबो चौक में हुई हिंसक झड़प के बाद कोलहान क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस घटना की निंदा करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन ने बुधवार, 29 अक्टूबर को कोलहान बंद का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही और जनता की आवाज दबाने की कोशिश ने हालात बिगाड़ दिए, जिससे चाईबासा की सड़कों पर शांति नहीं, बल्कि आग और धुआं देखने को मिला।

    सोमवार को दिन में ग्रामीणों का नो-एंट्री आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। उनका उद्देश्य एनएच-220 और चाईबासा बाईपास पर दिन के समय भारी वाहनों के गुजरने पर रोक लगाना था, क्योंकि इनकी तेज रफ्तार के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

    लेकिन देर रात स्थिति अचानक बिगड़ गई जब पुलिस ने धरना स्थल से ग्रामीणों को हटाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसमें पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले तक का प्रयोग किया गया। इस हिंसक संघर्ष में कई लोग घायल हुए, जबकि सदर एसडीपीओ बाहमन टूटी की स्कॉर्पियो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

    रात तक पुलिस ने हालात पर काबू पाया, लेकिन तांबो चौक और आसपास के इलाकों में तनाव मंगलवार सुबह तक बना रहा। सड़कों पर बिखरे पत्थर, टूटे डंडे और क्षतिग्रस्त वाहन उस रात की हिंसा की गवाही दे रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी मांगों को वर्षों तक अनसुना किया गया। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन पहले उनकी बात सुनता तो यह स्थिति नहीं बनती।

    चंपाई सोरेन ने कहा कि यह आंदोलन जनता के हक की लड़ाई है। जनता पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। कोलहान बंद की घोषणा के बाद पुलिस और प्रशासन ने अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

    Also read: पाकुड़ में सड़क का बुरा है हाल, बाईपास से मेन रोड तक गड्ढों का जाल

    Also read:छठ पर्व को लेकर सरायकेला प्रशासन अलर्ट, SP ने घाटों का खुद लिया जायजा

    chaibasa Chaibasa Tambo Chowk violence Champai Soren Champai Soren blocked Kolhan. Jharkhand Politics Kolhan bandh law and order NH-220 October 2025 police action public unrest road safety protest rural protest violent clash
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाइक और मवेशी की टक्कर में पति की मौ’त, पत्नी घायल
    Next Article सूर्य उपासना के महापर्व में डूबी सिमडेगा, डीसी कंचन सिंह भी बनीं आस्था की सहभागी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.