Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Sep, 2025 ♦ 8:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जेल से आठ गुना ज्यादा समय अस्पताल में गुजार चुके हैं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू
    जोहार ब्रेकिंग

    जेल से आठ गुना ज्यादा समय अस्पताल में गुजार चुके हैं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2019Updated:July 28, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk

    रांची। किसी भी बड़े मामले में हाई प्रोफाइल लोगों की तबीयत जेल में आने के बाद ही खराब होने लग जाती है। कई मामलों में देखा गया है कि जेल में कुछ घंटे या दिन बिताने के बाद चिकित्सीय कारणों से उन्हें अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाता है। जिससे उन्हें अपने करीबी लोगों से मिलने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। वहां अपनी मर्जी से जिंदगी को जी सकें। अगर, पिछले कई वर्षों में देखा जाये तो रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा इसका गवाह है। यहां आने वाले हाई प्रोफाइल लोगों की तुरंत तबीयत बिगड़ जाती है, जिसके बाद उन्हें रिम्स में शिफ्ट किया जाता है। इसके बाद हाई प्रोफाइल कैदी की चिकित्सीय प्रक्रिया शुरु हो जाती है। हाल के दिनों में सबसे बड़ा उदाहरण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव है। जहां इनकी सुरक्षा में दर्जनों से ज्यादा पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। लालू प्रसाद यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती है। इतने दिनों की सजा में 17 माह लालू प्रसाद अस्पताल में काट चुके है। मगर, अभी भी इनकी चिकित्सीय जांच जारी है। उनकी तबीयत सुधरने का नाम नहीं ले रही है।

    इससे पूर्व वर्ष 2010-12 में राज्य के पूर्व जल संसाधन मंत्री कमलेश सिंह ने भी सीबीआई द्वारा दर्ज संपत्ति से जुड़े एक मामले का सामना किया था। जिसके बाद उनका लंबे समय तक रिम्स में इलाज चला। इसके बाद एक से एक एनोस एक्का, भानु प्रताप शाही, मधु कोड़ा, ढुल्लू महतो और चंद्रशेखर दुबे सहित अन्य पूर्व मंत्रियों और विधायकों का भी रिम्स में हिरासत के दौरान इलाज चला था।

    जेल के आईजी वीरेंद्र भूषण ने कहा कि रिम्स के निदेशक लालू प्रसाद की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट हर महीने भेजते हैं। लेकिन किसी भी रिपोर्ट में उन्हें फिट और उनकी स्थिति को सही नहीं बताया गया है। हर बार उनकी रिपोर्ट में किसी प्रकार की कमी रहती है। एक बार हमें सकारात्मक रिपोर्ट रिम्स की ओर से मिल जायें, तो उन्हें जेल में शिफ्ट कर देंगे।

    • कई मामलों में सजा मिलने के बाद से जेल में है लालू

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव 23 दिसंबर 2017 के बाद से एक से एक तीन अलग-अलग चारा घोटाले मामलों में सजा मिलने के बाद से जेल में हैं। इनमें से एक मामले में उन्हें इसी महीने जमानत भी मिली है। जेल जाने के महज दो महीने बाद ही उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें आने लगी थीं।

    लालू को पहले रिम्स में भर्ती कराया गया, फिर दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में शिफ्ट किया गया। मई 2018 में एम्स में फिट घोषित होने के बाद वह दोबारा रिम्स में भर्ती हुए। हालांकि बाद में उन्हें तुरंत अपने बड़े बेटे की शादी के लिए पैरोल मिल गई थी। फिर उन्हें मुंबई स्थित अस्पताल में अग्रिम उपचार के लिए उच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत दी गई। फिर वह 2018 के मई के आखिर में दोबार रिम्स लौट आए। तभी से उनका यहां इलाज चल रहा है। जिस वार्ड में वह रह रहे हैं वहां एयर कंडीशनर सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    • कई बीमारियों से जूझ रहे है लालू

    हालांकि लालू कई सारी बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिनमें सबसे बड़ी परेशानी उन्हें हुई टाइप-2 डायबटीज और ब्लड प्रेशर हैं। उनका इलाज करने वाले वरिष्ठ डॉक्टर डीके झा का कहना है कि लालू प्रसाद 15 बीमारियों से पीड़ित हैं। इनमें सबसे बड़ी चिंता उनकी अनियंत्रित डायबिटीज है। जो पूरी तरह इंसुलिन पर निर्भर है। उन्हें किडनी की भी परेशानी है। उनके कई अंग 50 फीसदी ही कार्य करते पाए गए हैं। इन सभी परेशानियों में अनियमित दिल की धड़कन भी एक समस्या है। उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली भी कमजोर हो गई है, क्योंकि पिछले दिनों उन्हें छह बार त्वचा और मूत्र संक्रमण हुआ था। उन्होंने कहा कि हम हर शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट एसएसपी और जेल प्रशासन को भेजते हैं।

    #latest hindi news #Online news #Poltical News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक : कांग्रेस और जेडीएस के 14 बागी विधायक अयोग्य करार
    Next Article खुलासा : पांच पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में हार्डकोर नक्सली आलमगीर बंगाल से गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा जान ले, अब जनता उनके धनबल, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे हथकंडों से डरने वाली नहीं : विनोद पांडेय

    September 1, 2025
    जामताड़ा

    अफजलपुर पुलिस फांड़ी स्थल का SP ने किया निरीक्षण, जल्द होगी पुनर्स्थापना…

    September 1, 2025
    जमशेदपुर

    सांसद बिद्युत महतो ने फोरलेन कॉरिडोर का किया निरीक्षण , अधिकारियों को समयबद्ध कार्य का दिया निर्देश…

    September 1, 2025
    Latest Posts

    भाजपा जान ले, अब जनता उनके धनबल, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे हथकंडों से डरने वाली नहीं : विनोद पांडेय

    September 1, 2025

    अफजलपुर पुलिस फांड़ी स्थल का SP ने किया निरीक्षण, जल्द होगी पुनर्स्थापना…

    September 1, 2025

    सांसद बिद्युत महतो ने फोरलेन कॉरिडोर का किया निरीक्षण , अधिकारियों को समयबद्ध कार्य का दिया निर्देश…

    September 1, 2025

    अक्टूबर तक 50% फंड खर्च करें, तभी मिलेगा 1020 करोड़ : मुख्य सचिव

    September 1, 2025

    गणेश विसर्जन के दौरान स्टंट करते हुए झुलसा नाबालिग, गंभीर रूप से घायल…

    September 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.