Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : नीतीश का खुलासा- कहा अमित शाह के कहने पर प्रशांत किशोर को जदयू में किया शामिल
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : नीतीश का खुलासा- कहा अमित शाह के कहने पर प्रशांत किशोर को जदयू में किया शामिल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    पटना। बिहार में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) की मंगलवार को यहां हुई बैठक में रणनीतिकार और जद (यू) के वरिष्ठ नेता प्रशांत किशोर नहीं दिखे। ऐसे में यह बात उठने लगी कि किशोर, जद (यू) के साथ हैं या नहीं। इस विषय पर जद (यू) अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा नेता अमित शाह के कहने पर प्रशांत किशोर को जद (यू) में लिया, और अब जिसे जहां जाना है, जा सकता है। जद (यू) की यह बैठक इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बुलाई गई थी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर और पवन वर्मा के संबंध में पूछे जाने पर कहा, जिसे जहां जाना है जाए। हमारे यहां ट्वीट के कोई मतलब नहीं हैं। जिसे ट्वीट करना है करे। हमारी पार्टी में बड़े और बुद्धिजीवी लोगों की जगह नहीं है। सब सामान्य और जमीनी लोग हैं।

    https://www.joharlive.com/2020/01/28/7-ministers-sworn-in-expansion-of-hemant-cabinet/

    नीतीश ने कहा, किसी को हम थोड़े पार्टी में लाए हैं। अमित शाह ने मुझे कहा प्रशांत किशोर को जद (यू) में शामिल करने के लिए तब मैंने उन्हें शामिल कराया। मुझे पता चला है कि पीके (प्रशांत किशोर) आम आदमी पार्टी के लिए रणनीति बना रहे हैं। ऐसे में अब उन्हीं से पूछना चाहिए कि वह जद(यू) में रहना चाहते हैं या नहीं।
    नीतीश ने कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) में नए मापदंडों की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि नए कॉलम से भ्रम का माहौल है। उन्होंने कहा कि एनपीआर के नए मापदंड को लेकर वह केंद्र सरकार से बात करेंगे।

    https://www.joharlive.com/2020/01/28/5-ministers-of-raghuvar-cabinet-in-jharkhand-high-court-demand-pil-cbc-probe-in-disproportionate-assets-case/

    नीतीश ने कहा कि एनपीआर कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी चीज को लेकर अगर भय और भ्रम का माहौल बन गया है तो उसे दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, बेहतर तो यह होगा कि केंद्र पहले से चले आ रहे मापदंड को ही लागू करे। इसमें नया कॉलम जोड़ने की क्या जरूरत है? गरीबों को कहां पता होता है कि उनके माता-पिता का जन्म कब और कहां हुआ? मैं ही नहीं बता सकता कि मेरी मां का डेट ऑफ बर्थ क्या है। पहले इन चीजों का महत्व नहीं था। इससे मन में संदेह होगा। बेहतर है कि इसे हटा दीजिए।
    नीतीश ने एक बार फिर जाति आधारित जनगणना कराने पर जोर दिया। उन्होंने एनआरसी को लेकर एक बार फिर कहा कि इसे लेकर सवाल उठाने का कोई मतलब नहीं है। सीएए से संबंधित एक प्रश्न के जवाब में नीतीश ने कहा, “जब केंद्र ने एक बार कानून बना दिया तो राज्य के पास उसे लागू नहीं करने का अधिकार नहीं होता। सीएए लागू नहीं करने का निर्णय जो प्रदेश ले रहे हैं उसका कोई मतलब नहीं है। विरोध या समर्थन अलग बात है। कानून बन जाने के बाद स्थिति दूसरी हो जाती है।

    https://www.joharlive.com/2020/01/28/sharjil-imam-arrested-from-jehanabad-in-bihar-in-treason-case/

    उन्होंने कहा कि सीएए का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है, अब सभी को फैसले का इंतजार करना चारिए। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि समाज में ऐसा वातावरण तैयार करें, जिससे देश की एकता और अखंडता को ठेस न पहुंचे।
    गौरतलब है कि मंगलवार को पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव पर रणनीति बनाने और उसकी तैयारी को लेकर एक बैठक यहां बुलाई गई थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह पार्टी के महासचिव आरसीपी सिंह समेत राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित पदाधिकारी, सांसद, विधान पार्षद और विधायक मौजूद रहे। लेकिन प्रशांत किशोर और पवन वर्मा बैठक में उपस्थित नहीं रहे।

    आम जनता के लिये 02 फरवरी से खुलेगा राजभवन उद्यान

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर और क्लेरिकल कैडर पदों पर भर्ती
    Next Article राम मंदिर ट्रस्ट का एलान एक सप्ताह में, जल्द मिलेगी केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.