Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बिहारः 6 जिलों में पीएफआई-एसडीपीआई के संदिग्धों के ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी
    झारखंड

    बिहारः 6 जिलों में पीएफआई-एसडीपीआई के संदिग्धों के ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2022Updated:September 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। राज्य के अलग-अलग जिलों के विभिन्न ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीमों ने गुरुवार सुबह एकसाथ छापा मारा। सुबह आठ बजे से राज्य के छह जिलों दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, मधुबनी, किशनगंज और नालंदा में पीएफआई-एसडीपीआई से जुड़े संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर एनआईए की टीमों ने एकसाथ छापेमारी की है।

    मधुबनी जिला के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के लदनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत दो गांवों में गुरुवार को एनआईए की टीम ने सघन छापेमारी की है। प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पीएफआई के सक्रिय सदस्य अन्सारुल्लाह उर्फ अन्सार के घर पर एनआईए की टीम सदल बल पहुंची है। एनआईए टीम के वरीय पदाधिकारी के सदस्यों द्वारा सुबह लदनियां थाना के मिर्जापुर काशी नगर टोल व बलुआ नगर टोल पर एक साथ सघन छापामारी शुरू करने की सूचना है।

    डलोखर पंचायत के दो गांवों के विभिन्न घरों में छापे की सूचना है। जिले के वरीय पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों ने इस सन्दर्भ में कुछ भी बताने से परहेज किया। एनआईए टीम के साथ आधा दर्जन वाहनों सहित पर्याप्त पुलिस बल की टीम यहां पहुंची। एनआईए टीम द्वारा गुप्त स्थान पर पीएफआई के सदस्य अन्सारुल्लाह के पिता मो कुदुस से पूछताछ करने की खबर है।

    मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के बरियारपुर ओपी क्षेत्र में एनआईए की टीम ने जांच पड़ताल की है। एनआईए की टीम ने यहां मजरुल इस्लाम के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मजरुल इस्लाम घर में मौजूद नहीं था। एनआईए की टीम उसके पिता से पूछताछ कर वापस लौट गई। कटिहार जिले के हसनगंज, बरारी एवं सदर प्रखंड के शरीफगंज में भी एनआईए की छापामारी की जा रही है। कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के एसडीपीआई नेता महबूब आलम के घर पहुंची। आलम गांव में नहीं मिला। टीम उसके घर के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। रेहाब कोचिंग संस्था की भी जांच हो रही है। तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम इसमें सहयोग कर रही है।

    दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव तथा लहेरियासराय थाना क्षेत्र के उर्दू में पहुंची एनआईए की टीम ने संघन छापेमारी की है। छापेमारी दल के अधिकारी मुस्तकीम के मां-पिता एवं भाई से पूछताछ कर रहे हैं। छापेमारी के समय मुस्तकीम घर पर नहीं था। यह छापेमारी पीएफआई से कनेक्शन को लेकर चल रही है। सिंहवाड़ा थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव की नाकेबंदी की है। अररिया के जोकीहाट में एनआईए की छापेमारी अरतिया गांव में अहसान परवेज नाम के व्यक्ति के घर चल रही है। पटना के फुलवारी शरीफ मामले में एहसान का नाम आया था। एहसान एसडीपीआई का प्रदेश महासचिव है।

    नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र खासगांज के एसडीपीआई प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख़्तर के घर एनआईए दल छापेमारी कर वापस लौट चुका था। इसके बाद एनआईए की टीम बरियारपुर थाना ओपी पुलिस को लेकर दोबारा मजहरूल इस्लाम के घर पहुंच कर छापेमारी शुरू की है जो अभी चल रही है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडोरंडा कॉलेज के प्रोफेसर से मारपीट, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी
    Next Article निर्वाचन आयोग ने झारखंड सरकार को लिखा पत्र, पूछा, आखिर डीसी पद पर कैसे बने हुए हैं मंजूनाथ भजंत्री

    Related Posts

    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026
    क्राइम

    लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को दबोचा

    July 13, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच खोजी जा रही भरोसेमंद शख्सियत

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026

    लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को दबोचा

    July 13, 2026

    री-पैकेजिंग की राजनीति… हेमंत सोरेन के 99 हजार करोड़ के निवेश दावों को भाजपा ने क्यों बताया हवा-हवाई?

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.