Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jul, 2025 ♦ 2:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»एशिया क्लीन एनर्जी समिट में बिहार को बुलावा… जानें क्यों
    ट्रेंडिंग

    एशिया क्लीन एनर्जी समिट में बिहार को बुलावा… जानें क्यों

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 2, 2025Updated:June 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एशिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : फिलीपींस की राजधानी मनीला में 2 से 4 जून तक आयोजित तीन दिवसीय एशिया क्लीन एनर्जी समिट में बिहार की बिजली क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इस समिट में भारत की 14 वितरण कंपनियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें से बिहार की साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रबंध निदेशक महेन्द्र कुमार मनीला भेजे गए हैं।

    8000 मेगावाट से अधिक बिजली की होती है खपत

    प्रबंध निदेशक महेन्द्र कुमार ने मीडिया को बताया कि इस सम्मेलन में वे पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बिहार में बिजली क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय बदलावों की जानकारी देंगे। दो दशक पहले मात्र 700 मेगावाट बिजली खपत वाला बिहार अब 8000 मेगावाट से अधिक बिजली खपत करता है। उन्होंने कहा कि किस तरह पूरे राज्य के हर गांव में बिजली सुविधा उपलब्ध कराई गई है और सभी इच्छुक परिवारों को कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

    सभी क्षेत्र विद्युत सुविधा से है लैस

    साथ ही, उन्होंने बताया कि नदी, पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में भी बिजली पहुंचाई गई है, जिससे सभी क्षेत्र विद्युत सुविधा से पूरी तरह लैस हैं। बिहार स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाला देश का पहला राज्य है और देश में सबसे अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर भी बिहार में ही लगे हैं।

    बिहार की उपलब्धियों को भी किया जाएगा उजागर 

    गैर परंपरागत ऊर्जा के क्षेत्र में बिहार की उपलब्धियों को भी इस समिट (एशिया क्लीन एनर्जी समिट) में उजागर किया जाएगा। बिहार ने बिजली क्षेत्र में कई मानकों पर देश में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिन्हें इस मंच पर वैश्विक दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। यह समिट बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां उसकी प्रगति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलने की उम्मीद है।

    Also Read : JEE Advanced 2025 का रिजल्ट जारी, CUTOFF में भारी गिरावट

    Asia Clean Energy Summit Bihar Bihar electricity reforms clean energy distribution companies energy progress energy summit Global Platform India international representation Mahendra Kumar Manila Philippines Power Sector renewable energy South Bihar Power Distribution Company Limited अक्षय ऊर्जा अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि ऊर्जा प्रगति ऊर्जा सम्मेलन एशिया क्लीन एनर्जी समिट क्लीन एनर्जी फिलीपींस बिजली क्षेत्र बिहार बिहार बिजली सुधार भारत मनीला महेन्द्र कुमार वितरण कंपनियाँ वैश्विक मंच साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJEE Advanced 2025 का रिजल्ट जारी, CUTOFF में भारी गिरावट
    Next Article PM मोदी आज IATA की 81वीं वार्षिक बैठक में लेंगे भाग, 42 साल बाद भारत बना मेजबान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में अपराधियों ने फूंका हाईवा, बमके DIG ने टीम लीडर को किया सस्पेंड

    July 21, 2025
    जामताड़ा

    साइबर क्रिमिनल्स को किडनैप कर मांगते थे फिरौती, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

    July 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रमोशन पाने वाले तीन इंस्पेक्टर को लगाया गया DSP का बैच, SSP ने किया सम्मानित

    July 21, 2025
    Latest Posts

    Breaking: भारत के उपराष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा…

    July 21, 2025

    वृक्षारोपण जग कल्याण का कार्य है, इसके लिए छोटा बहाना भी चलेगा : मनोहर राय

    July 21, 2025

    जिन्हें दे रहे ट्रेनिंग, उनके रोजगार की भी व्यवस्था करे सेल बोकारो : मुख्य सचिव

    July 21, 2025

    लातेहार में अपराधियों ने फूंका हाईवा, बमके DIG ने टीम लीडर को किया सस्पेंड

    July 21, 2025

    साइबर क्रिमिनल्स को किडनैप कर मांगते थे फिरौती, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

    July 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.