Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार सरकार ने DEATH CERTIFICATE की प्रक्रिया में किये बदलाव… जानें
    ट्रेंडिंग

    बिहार सरकार ने DEATH CERTIFICATE की प्रक्रिया में किये बदलाव… जानें

    Team JoharBy Team JoharAugust 12, 2025Updated:August 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरकार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार सरकार ने राजस्व महा अभियान के तहत मृत्यु प्रमाण पत्र (DEATH CERTIFICATE) की प्रक्रिया को सरल करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब पंचायत के मुखिया या सरपंच के हस्ताक्षर से अभिप्रमाणित स्व-घोषणा पत्र को मृत्यु प्रमाण पत्र के रूप में मान्य किया जाएगा। यह व्यवस्था 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक चलने वाले राजस्व महा अभियान के दौरान लागू होगी।

    राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी जिला समाहर्ताओं को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि पुराने लंबित नामांतरण और बंटवारा मामलों को तेजी से निपटाने के लिए यह कदम उठाया गया है। कई मामलों में रैयत या जमाबंदीदार की मृत्यु वर्षों पहले हो चुकी होती है और उनका मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में उत्तराधिकारी द्वारा सफेद कागज पर दिए गए स्व-घोषणा पत्र को, यदि मुखिया या सरपंच द्वारा प्रमाणित किया गया हो, तो उसे मान्य किया जाएगा। इसके अलावा, यदि वंशावली में किसी सदस्य के नाम के साथ ‘मृत’ लिखा है, तो उसे भी प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा।

    यह निर्णय 10 अगस्त को राजस्व सर्वे प्रशिक्षण संस्थान, पटना में पंचायत प्रतिनिधियों के संघों के साथ हुई बैठक में लिए गए सुझावों के आधार पर लिया गया। अपर मुख्य सचिव ने सभी जिला समाहर्ताओं को अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस कदम से पुराने लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।

    Also Read : Breaking : बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो DRG जवान घायल

    Bihar government made changes in the process of DEATH CERTIFICATE... know more बिहार सरकार ने DEATH CERTIFICATE की प्रक्रिया को सरल करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय... जानें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking : बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो DRG जवान घायल
    Next Article अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली LLB 3’ का टीजर रिलीज, इस बार होगी जॉली vs जॉली

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ऑनलाइन खतियान में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज, सीएम से जाति के कॉलम में सुधार का अनुरोध

    October 26, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.