Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में बिहार सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश
    जोहार ब्रेकिंग

    सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में बिहार सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश कर दी गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र से की है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने मंगलवार को ही सीएम नीतीश कुमार से बात करके सीबीआई जांच की मांग की थी।

    नीतीश कुमार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

    आजतक से बात करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी बात सुशांत सिंह राजपूत के पिता से हुई। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की। उनकी मांग के आधार पर बिहार सरकार, सीबीआई जांच की सिफारिश करेगी। आज शाम तक सभी कागजी कार्रवाई होगी। पिता के कहने के बाद ही सीबीआई जांच की सिफारिश कर सकते थे। आज ही सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र को भेज देंगे। जब एफआईआर दर्ज हुई तो बिहार पुलिस ने उसकी जांच के लिए टीम भेजी। हम सब कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, महाराष्ट्र से सहयोग नहीं मिल रहा। महाराष्ट्र सरकार, पुलिस को सूचना दी गई थी, तब वहां बिहार पुलिस पहुंची थी, लेकिन किस तरह से एक आईपीएस अफसर पर क्वरानटीन किया गया। ये ठीक व्यवहार नहीं है, लेकिन फिर भी बिहार पुलिस निरंतर जांच में लगी हुई थी।

    हम लोगों के पास चारों तरफ से प्रस्ताव आ रहा था सीबीआई जांच के लिए, ये स्वाभिक है. अगर सीबीआई जांच करेगी तो दायरा तो बढ़ेगा ही। लेकिन अगर हम लोग खुद से कहते तो पता नहीं इसका क्या असर पड़ता। लेकिन अगर सुशांत के पिता चाहेंगे तो हम जरूर सिफारिश करेंगे। और आज ही सुशांत के पिता ने हमसे बात की. अब हम सीबीआई जांच की सिफारिश करेंगे।

    मुंबई पुलिस पर सुशांत के वकील के आरोप

    सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर जांच में सहयोग न करने और जांच में बाधा डालने का आरोप लगाया है। विकास सिंह ने कहा- मुंबई पुलिस जांच में अड़ंगा लगा रही है। पहली बार ऐसा हुआ है कि जांच अधिकारियों को काम नहीं करने दिया जा रहा है। ऐसे में आरोपी को फायदा मिलता है।

    मालूम हो कि सुशांत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत मिले थे. 15 जून को सुशांत का अंतिम संस्कार हुआ था। पुलिस के मुताबिक, सुशांत ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। अब पुलिस इसी जांच-पड़ताल में जुटी है कि सुशांत ने आखिर ऐसा क्यों किया था। सुशांत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

    bihar government cbi Latest news Online news Sushant
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी व बच्चे का लिया गया सैंपल, कुल 96 लोगों का होना है जांच

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.