Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : गिरिराज सिंह बोले, बुझते दीये की तरह फड़फड़ा रहा है पाकिस्तान
    बिहार

    बिहार : गिरिराज सिंह बोले, बुझते दीये की तरह फड़फड़ा रहा है पाकिस्तान

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    बेगूसराय । कश्मीर में मंगलवार को पश्चिम बंगाल के छह मजदूरों की हत्या को बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पाकिस्तान प्रायोजित वारदात करार दिया है। उन्होंने कहा है कि कश्मीर में अशांति फैलाने की पाकिस्तान की मंशा कभी पूरी नहीं होगी। धारा 370 हटने से वह इतना फड़फड़ा रहा है लेकिन अब तो पीओके भी हमारा होगा। बुधवार को बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि मंगलवार को पश्चिम बंगाल के छह बेकसूर मजदूरों की पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने हत्या कर दी। यह आतंकवादी पाकिस्तान की शह पर यूरोपियन प्रतिनिधि के सामने जानबूझकर ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं ताकि भारत की किरकिरी हो। लेकिन सब लोग सब कुछ जानते हैं। पाकिस्तान की ऐसी हरकत अब क्षणिक है क्योंकि जब दीपक बुझने वाला होता है तो लौ इसी तरह फड़फड़ाती है। कश्मीर में पाकिस्तान की मंशा कभी पूरी नहीं होगी।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि कश्मीर में अमन, चैन, शांति और कश्मीरियत के लिए सरकार पूरी तत्परता से लगी हुई है। अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत में मिलाने की बारी है। बता दें कि यूरोपीय संसद के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल जमीनी हकीकत जानने श्रीनगर पहुंचा हुआ है इसी दौरान मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के कुत्रुसा में मजदूरों के समूह पर गोलीबारी की जिसमें पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के पांच मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा छठे घायल मजदूर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इसके बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लेकर लगातार मुखर रहे गिरिराज सिंह ने एक बार फिर जोरदार हमला किया है।

    #Online news Bihar Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र : देवेंद्र फडणवीस चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता, कहा- महायुति की ही बनेगी सरकार
    Next Article शेयर बाजारों में आई बहार : सेंसेक्स 40 हजार अंक से ऊपर निकला, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, 10 की मौ’त, 25 से ज्यादा झुलसे

    June 4, 2026
    Latest Posts

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    बंद घर का ताला तोड़ उड़ा डाले पांच लाख के जेवर, केदारनाथ यात्रा पर गया परिवार

    June 17, 2026

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.