Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Nov, 2025 ♦ 4:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार चुनाव : PM मोदी बोले- NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव : PM मोदी बोले- NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 8, 2025Updated:November 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sitamarhi : PM मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद NDA की जीत का दावा किया है। उन्होंने सीतामढ़ी में शनिवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लालू और तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी और महागठबंधन पर हमला किया। मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में “जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका” लगा। उन्होंने दावा किया कि बिहार के युवाओं और महिलाओं ने NDA को चुना और NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की हो गई है।

    प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि आरजेडी के नेता युवाओं को कट्टा और रंगदार बनाने की बात कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि बिहार के बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और जज बनाना चाहिए, न कि रंगदार। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष अपने बच्चों को मंत्री, सांसद या मुख्यमंत्री बनाना चाहता है। मोदी ने कहा कि आरजेडी के शासन में बिहार में विकास ठप हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान कोई बड़ी फैक्ट्री या उद्योग नहीं लगा, और पहले से मौजूद फैक्ट्रियां भी बंद हो गईं।

    PM ने CM नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने बिहार में विश्वास और विकास लौटाया है। अब निवेशक बिहार में आ रहे हैं और नई फैक्ट्रियां बन रही हैं। उन्होंने रीगा चीनी मिल के शुरू होने का उदाहरण भी दिया। बता दें कि बिहार में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर होगा। चुनाव प्रचार रविवार शाम को खत्म हो जाएगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था, जिसमें 18 जिलों की 121 सीटों पर 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ, जो बिहार के चुनाव इतिहास में रिकॉर्ड है। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

    Also Read : तेजस्वी यादव का जन्मदिन 9 नवंबर को, राजद समर्थकों में उत्साह का माहौल

    Bihar elections: PM Modi claims NDA's victory in the first phase Bihar elections: PM Modi says NDA's record victory is certain बिहार चुनाव : PM मोदी ने पहले चरण में NDA की जीत का किया दावा बिहार चुनाव : PM मोदी बोले- NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेजस्वी यादव का जन्मदिन 9 नवंबर को, राजद समर्थकों में उत्साह का माहौल
    Next Article मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : जल्द बैंक खातों में पहुंचेगी नवंबर की किस्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत बने प्रवासी कामगारों के सहारा, ट्यूनीशिया से सुरक्षित वापस लौटे झारखंड के मजदूर

    November 8, 2025
    झारखंड

    बोकारो एयरपोर्ट में बाधा बने बूचड़खानों पर चला बुलडोजर

    November 8, 2025
    बिहार

    अमित शाह का महागठबंधन पर हमला, कहा – बिहार में “ठगबंधन” बनाम “पांच पांडव” की लड़ाई

    November 8, 2025
    Latest Posts

    SP ने महिला थाना में ‘स्वागत कक्ष’ का किया उद्घाटन, बोले- यह संवेदना और विश्वास का प्रतीक

    November 8, 2025

    गिरिडीह बस स्टैंड पर यात्रियों से लूट और मारपीट, रंगदारी का किया था विरोध

    November 8, 2025

    अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड, सबसे कम गेंदों में 1000 T20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले भारतीय बने

    November 8, 2025

    रांची डीसी का तमाड़ में औचक निरीक्षण, बिचौलियों पर कसा शिकंजा

    November 8, 2025

    ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैच में चोटिल, रिटायर हर्ट होकर लौटे

    November 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.