Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार चुनाव : बगहा के रामनगर में 22 गांवों ने किया सामूहिक वोट बहिष्कार
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव : बगहा के रामनगर में 22 गांवों ने किया सामूहिक वोट बहिष्कार

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2025No Comments2 Mins Read13
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बहिष्कार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बगहा के रामनगर विधानसभा क्षेत्र के दोन पंचायत के ग्रामीणों ने चुनाव में वोट बहिष्कार का फैसला किया है। इस पंचायत में करीब 15 हजार वोटर्स हैं, जो 18 बूथों पर मतदान करते हैं। मंगलवार को इन बूथों पर सन्नाटा देखा गया, सिर्फ सुरक्षा कर्मी ही मौजूद थे।

    ग्रामीणों ने जगह-जगह पोस्टर लगाकर अपनी मांगें व्यक्त की हैं। पोस्टरों पर लिखा था:
    “सड़क नहीं तो वोट नहीं, बिजली नहीं तो वोट नहीं, शिक्षा नहीं तो वोट नहीं, स्वास्थ्य सुविधा नहीं तो वोट नहीं, नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं।”

    ग्रामीणों ने मतदाता पर्चियां भी लौटा दीं। वीडियो में देखा गया कि ग्रामीण खुले तौर पर मतदान बहिष्कार की घोषणा कर रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव के 78 साल बाद भी उनके इलाके में सड़क, बिजली, पुल-पुलिया और मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं।

    स्थानीय अधिकारियों, BDO, CO और जीविका प्रखंड समन्वयक ने ग्रामीणों से मतदान करने की अपील की, वहीं बगहा एसपी भी मौके पर पहुंचे। लेकिन ग्रामीण विरोध पर अड़े रहे।

    सामूहिक बहिष्कार में गर्दी दोन, नौरंगिया दोन, खैरहनी दोन, लक्ष्मीपुर दोन, गोबरहिया दोन और बेतहानी दोन समेत कुल 22 गांव शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक विकास कार्यों की ठोस गारंटी नहीं मिलती, तब तक बहिष्कार जारी रहेगा।

     

    Bihar elections: 22 villages in Bagaha's Ramnagar staged a mass vote boycott. बिहार चुनाव : बगहा के रामनगर में 22 गांवों ने किया सामूहिक वोट बहिष्कार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में कबाड़ी दुकान में आ’ग, आधा दर्जन दुकानों को नुकसान
    Next Article दिल्ली ब्लास्ट अपडेट : 12 की मौ’त, DNA जांच के लिए पुलवामा में आतंकी डॉ. उमर की मां हिरासत में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14 परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो बोले, ‘पहली लड़ाई जीते, अब परीक्षा व्यवस्था बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC आंदोलन की पहली जीत के बाद देवेंद्र महतो बोले- ‘लड़ाई अभी खत्म नहीं, अब पेपर लीक पर सरकार से चाहिए गारंटी’

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नितिन नबीन की टीम में जगह पानेवाले एकमात्र नेता प्रदीप वर्मा कौन हैं?

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंकलाब से आज़ाद हिंद फौज तक: अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले नेताजी की अनकही दास्तान

    August 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 26 परीक्षाएं रदद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.