Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार चुनाव 2025 : पवन सिंह की BJP में वापसी, उपेंद्र कुशवाहा से सुलह, आरा से लड़ सकते हैं चुनाव
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव 2025 : पवन सिंह की BJP में वापसी, उपेंद्र कुशवाहा से सुलह, आरा से लड़ सकते हैं चुनाव

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2025Updated:September 30, 2025No Comments3 Mins Read59
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BJP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की भारतीय जनता पार्टी (BJP) में वापसी हो गई है। मंगलवार को दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की। इस दौरान बिहार BJP प्रभारी विनोद तावड़े और सांसद ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद रहे। BJP के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा, “पवन सिंह BJP में थे और हमेशा रहेंगे।” सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात पवन और कुशवाहा के बीच 2024 लोकसभा चुनाव के बाद पैदा हुए तनाव को खत्म करने के लिए हुई।

    आरा से NDA उम्मीदवार बनने की चर्चा

    सूत्रों का कहना है कि पवन सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में आरा सीट से NDA उम्मीदवार के रूप में उतर सकते हैं। उनकी वापसी से शाहाबाद क्षेत्र (भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर) की 22 विधानसभा सीटों पर BJP को फायदा हो सकता है। सोमवार को पवन ने तावड़े और सिन्हा से भी दिल्ली में मुलाकात की थी, जिसके बाद उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गईं।

    पवन

    शो छोड़कर राजनीति पर फोकस

    पवन सिंह ने हाल ही में बिजनेस टायकून अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को छोड़ दिया। शो छोड़ते समय उन्होंने कहा, “मेरी जनता मेरा भगवान है। चुनाव के समय मेरा फर्ज है कि मैं उनके बीच रहूं।” इस बयान से साफ हो गया कि वे अब पूरी तरह राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं।

    काराकाट में छोड़ा था गहरा असर

    2024 लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जहां NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, जीत महागठबंधन के उम्मीदवार की हुई, लेकिन पवन सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने का असर काराकाट, बक्सर और सासाराम तक दिखा, जहां BJP उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा।

    आरके सिंह और तेजस्वी से कनेक्शन

    हाल ही में पवन सिंह ने आरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP नेता आरके सिंह से मुलाकात की थी। आरके सिंह ने कहा था कि पवन को BJP में शामिल होना चाहिए। वहीं, एक इंटरव्यू में पवन ने RJD नेता तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा था, “तेजस्वी जमीनी नेता हैं, उनके बोल दिल को छूते हैं।” जब तेजस्वी को 9वीं फेल कहने पर सवाल हुआ तो पवन ने हंसते हुए जवाब दिया, “मैं भी 6वीं पास हूं, लेकिन मेरे पास पढ़े-लिखे लोग काम करते हैं। नीयत होनी चाहिए, पढ़ाई सब कुछ नहीं।”

    पवन

    पत्नी ज्योति भी मैदान में

    पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह भी राजनीति में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में VIP प्रमुख मुकेश सहनी से मुलाकात की और 2025 विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

    सियासी समीकरण बदलने की तैयारी

    पवन सिंह की BJP में वापसी और कुशवाहा से सुलह बिहार चुनाव के समीकरण बदल सकती है। उनकी लोकप्रियता और क्षेत्रीय प्रभाव को देखते हुए NDA को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

    Also Read : चिराग पासवान का विपक्ष पर वार, बोले- तेजस्वी की सोच ने बिहार को पीछे धकेला

    Bhojpuri superstar Pawan Singh Bhojpuri superstar Pawan Singh may contest from Arrah Bhojpuri superstar Pawan Singh meets Upendra Kushwaha in Delhi bihar elections Bihar Elections 2025 Bihar Elections 2025: Pawan Singh returns to BJP may contest from Arrah Pawan singh Pawan Singh returns to BJP reconciles with Upendra Kushwaha आरा से लड़ सकते हैं चुनाव उपेंद्र कुशवाहा से सुलह दिल्ली में उपेंद्र कुशवाहा से मिले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पवन सिंह पवन सिंह की BJP में वापसी बिहार चुनाव बिहार चुनाव 2025 बिहार चुनाव 2025 : पवन सिंह की BJP में वापसी भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाष्टमी पर गुमला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं में दिखा खास उत्साह
    Next Article 64वां नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप अंतिम चरण में, आज होंगे 17 फाइनल मुकाबले

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.