Patna : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश इलेक्शन कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी मिली है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया।
इस कमेटी में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और विधान परिषद में नेता मदन मोहन झा को शामिल किया गया है। इनके अलावा कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी सदस्य बनाया गया है।
कमेटी के प्रमुख सदस्यों में जितेंद्र गुप्ता, शकील ओ ज़मान अंसारी, संजीव प्रसाद टोनी, मोतीलाल शर्मा, कपिल देव प्रसाद यादव, अंशुल अविजीत, ब्रजेश कुमार पांडे, जमाल अहमद भल्लू, मंजू राम, आजमी बारी, नागेंद्र कुमार विकल, कैलाश पाल, राजेश राठौर, निर्मलेंदु वर्मा, कैसर अली खान, प्रभात कुमार सिंह, कमलदेव नारायण शुक्ला और कुमार आशीष शामिल हैं।
इसके अलावा जमोत्री ममता निषाद, शकील उर रहमान, संतोष कुमार श्रीवास्तव, विश्वनाथ सराफ, रमेश प्रसाद यादव, शशि रंजन, सुबोध मंडल, नदीम अख्तर अंसारी, नीतू निषाद, फौजिया राणा, राम शंकर कुमार पान, उदय मांझी, रेखा सोरेन, तारक चौधरी, विश्वनाथ बैठा, सुनील कुमार पटेल, साधना रजक और खुशबू कुमारी के नाम भी शामिल हैं।
साथ ही कांग्रेस के सभी सांसद (MP), विधायक (MLA), विधान पार्षद (MLC), एआईसीसी सचिव और सीडब्ल्यूसी सदस्य इस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे।
Also Read : बोकारो में तेज़ रफ्तार पिकअप से बाइक टकराई, पिता-पुत्र की मौ’त, पत्नी गंभीर…