Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार चुनाव 2020: पहले चरण का नामांकन आज से शुरू, सीट बंटवारे पर फिलहाल किसी गठबंधन में सहमति नहीं
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार चुनाव 2020: पहले चरण का नामांकन आज से शुरू, सीट बंटवारे पर फिलहाल किसी गठबंधन में सहमति नहीं

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण के लिए 28 अक्तूबर को वोटिंग होगी। चुनाव आयोग पहले चरण के मतदान के लिए आज अधिसूचना जारी करेगा। कोरोना काल में हो रहे पहले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आयोग चुनाव संबंधी दिशानिर्देश जारी कर चुका है। इस बार उम्मीदवार ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों तरह से चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। लेकिन नामांकन को लेकर प्रत्याशियों में असमंजस की स्थिति है क्योंकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी दलों के महागठबंधन दोनों खेमे में फिलहाल सीट बंटवारे को लेकर कोई सहमति नहीं बन सकी है। 

    पहले चरण की 71 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। लेकिन सीट बंटवारे को लेकर सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी दलों के महागठबंधन में अब तक कोई समझौता नहीं हो सका है। ऐसे में नामांकन शुरू होने के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर चुके उम्मीदवारों में बेचैनी देखी जा रही है। हालांकि महागठबंधन और एनडीए दोनों ही जल्द ही सीट बंटवारे की घोषणा की बात कर रहे हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार की राजनीति को देखते हुए सीट बंटवारे का मुद्दा जल्द सुलझता नजर नहीं आ रहा। 

    सत्ताधारी एनडीए में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टियां हैं। अब जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा भी इस गठबंधन में शामिल हो गई है। इस वजह से सीट बंटवारे को लेकर एनडीए नेताओं को ज्यादा माथापच्ची करनी पड़ रही है। एनडीए सीट बंटवारे पर सहमति बनाने के लिए मंथन में जुटा हुआ है। एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। जबकि नीतीश कुमार ने सीट समझौते के गणित के कठिन सवाल का जवाब ढूंढने के लिए भाजपा का मुंह देख रही है। 

    एनडीए की उलझन
    खबरों की माने तो इस बार बिहार चुनाव में जदयू एनडीए में बड़े भाई की भूमिका में नजर आना चाहती है। इसलिए वह भाजपा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोक रही है। लेकिन भाजपा को छोटे भाई की भूमिका रास नहीं आ रही। वह बराबरी की बात कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बात की ज्यादा संभावना दिख रही है कि राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से भाजपा और जदयू 100-100 सीटों पर चुनाव लड़ें। बाकी 43 सीटें सहयोगी चिराग पासवान और जीतनराम मांझी को दी जाएं। 

    महागठबंधन में भी फंसा पेंच
    सीट बंटवारे को लेकर विपक्षी महागठबंधन में भी कम पेंच नहीं फंसे हैं। स्थिति यह हो चली है कि सीट की आस लगाए बैठे दल गठबंधन से दूर होने लगे हैं।  महागठबंधन में बुधवार को एक नया घटनाक्रम देखने को मिला। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब सीपीआई (एमएल) ने भी महागठबंधन से दूरी बना ली है। पार्टी ने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बात नहीं बनने के चलते 30 विधानसभा क्षेत्रों की पहली सूची बुधवार को जारी कर दी। 

    प्रत्याशी बेचैन
    तेजस्वी यादव महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। फिलहाल महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई है। इस तकरार की वजह से मांझी ने महागठबंधन से किनारा कर लिया। उपेंद्र कुशवाहा भी अलग हो चुके हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। लेकिन समस्या उन प्रत्याशियों की है जो नामांकन दाखिल करने की तैयारी में हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा कि टिकट मिलेगा भी या नहीं। 

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 52 लाख के पार, एक दिन सामने आए 86821 नए मामले
    Next Article राजधानी एक्सप्रेस से गिरा एक युवक, दोनों पैर कटने के बाद हालत नाजुक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.