Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 9:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार : सीएम नीतीश कुमार शिक्षक अभ्यर्थियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, पोस्टर से डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव गायब
    ट्रेंडिंग

    बिहार : सीएम नीतीश कुमार शिक्षक अभ्यर्थियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, पोस्टर से डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव गायब

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2023Updated:November 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार के मुख्यमंत्री आज 2 नवंबर को 1.20 लाख शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपने वाले हैं. इसके लिए पटना के गांधी मैदान में भव्य समारोह की तैयारी की गई है. मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहेंगे. लेकिन, इस बीच गांधी मैदान में लगे पोस्टर से तेजस्वी यादव गायब नजर आ रहे हैं. इसको लेकर राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं. वहीं, तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी साफ नजर आ रही है.

    इसे भी पढ़ें : बिहार : सारण के इस बीडीओ के यहां विजिलेंस के छापे, एक किलो सोना के मिले गहने

    नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की है भव्य तैयारी

    कार्यक्रम को लेकर 25000 शिक्षकों को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इसके लिए पटना जिला प्रशासन की ओर से मुकम्मल तैयारी कर ली गई है. तीन बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं. मुख्य अतिथियों के लिए एक बड़ा मंच बनाया गया है जिस पर बिहार के मुख्यमंत्री, विशिष्ट अतिथि तेजस्वी यादव, अशोक चौधरी, विजय चौधरी समेत विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे.

    पोस्टर में सिर्फ नीतीश कुमार

    पहली बार बिहार में इस तरह का बड़ा आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन के लिए बड़े-बड़े पोस्टर बनाये गये हैं. मैदान में जितने भी पोस्टर लगाए गए हैं उन पोस्टरों में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जगह नहीं मिली है. गांधी मैदान में बनाये गये पंडाल में जितने भी पोस्टर लगाये गये हैं उनमें सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही दिखाई दे रहे हैं. तेजस्वी यादव को पोस्टर में जगह नहीं दी गयी है.

    इसे भी पढ़ें : इतिहास रचने जा रहा बिहार, 1.20 लाख शिक्षक अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र सौंपेंगे नीतीश कुमार

    Bihar news Bihar Politics Bihar Update News CM Nitish will distribute appointment letters to teachers Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav missing from the poster Johar Live Teacher appointment letter distribution ceremony at Gandhi Maidan Workers angry over Tejashwi missing from the poster गांधी मैदान में शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह जोहार लाइव पोस्टर से उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गायब पोस्टर से तेजस्वी के गायब होने पर कार्यकर्ता नाराज बिहार अपडेट न्यूज बिहार न्यूज बिहार पॉलीटिक्स सीएम नीतीश शिक्षकों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइतिहास रचने जा रहा बिहार, 1.20 लाख शिक्षक अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र सौंपेंगे नीतीश कुमार
    Next Article युवक की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की गई जान, दो की हालत नाजुक

    July 31, 2025
    झारखंड

    राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे देवघर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल

    July 31, 2025
    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा : आज देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, कल धनबाद में होगा कार्यक्रम

    July 31, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    July 31, 2025

    सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की गई जान, दो की हालत नाजुक

    July 31, 2025

    राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे देवघर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा : आज देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, कल धनबाद में होगा कार्यक्रम

    July 31, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 31 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.