Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Oct, 2025 ♦ 11:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»भारत-जापान का बड़ा कदम : चंद्रयान-5 मिशन के लिए समझौता
    देश

    भारत-जापान का बड़ा कदम : चंद्रयान-5 मिशन के लिए समझौता

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 30, 2025Updated:August 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जापान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : PM मोदी इन दिनों जापान की यात्रा पर हैं। इस दौरान भारत और जापान ने मिलकर चंद्रमा के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। दोनों देशों ने ‘चंद्रयान-5’ मिशन के तहत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यान भेजने के लिए हाथ मिलाया है। इस समझौते पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर जाक्सा के उपाध्यक्ष मातसुरा मायुमी और जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज मौजूद थे।

    चंद्रयान-5 का लक्ष्य

    चंद्रयान-5 मिशन का उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के उन क्षेत्रों का अध्ययन करना है, जहां हमेशा छाया रहती है। इस मिशन में चंद्रमा पर पानी और अन्य अस्थिर पदार्थों की खोज की जाएगी। इसरो द्वारा बनाया गया चंद्र लैंडर और जापान द्वारा बनाया गया चंद्र रोवर इस मिशन का हिस्सा होंगे। यह यान जाक्सा के एच3-24एल रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। इसरो इस मिशन के लिए वैज्ञानिक उपकरण भी तैयार करेगा, जो चंद्रमा के ध्रुवीय क्षेत्र में मौजूद पदार्थों का विश्लेषण करेंगे।

    PM मोदी ने जताई खुशी

    जापान के अखबार ‘द योमिउरी शिंबुन’ को दिए साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा, “मुझे खुशी है कि भारत और जापान चंद्रयान-5 या लूपेक्स मिशन के लिए साथ आए हैं। यह मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के बारे में हमारी जानकारी को और बढ़ाएगा।” उन्होंने कहा कि भारत और जापान की वैज्ञानिक टीमें मिलकर अंतरिक्ष विज्ञान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। पीएम ने कहा, “हमारी अंतरिक्ष साझेदारी न केवल हमारे ज्ञान का विस्तार करेगी, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने में भी मदद करेगी।”

    भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियां

    PM ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा को वैज्ञानिकों की मेहनत और नवाचार की मिसाल बताया। उन्होंने कहा, “चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक लैंडिंग से लेकर अन्य अंतरग्रहीय मिशनों तक, भारत ने दिखाया है कि अंतरिक्ष आखिरी सीमा नहीं, बल्कि अगली सीमा है।” उन्होंने यह भी कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान का असर हमारे रोजमर्रा के जीवन में दिखता है, जैसे कृषि, आपदा प्रबंधन और संचार के क्षेत्र में।

    Also Read : रांची सहित 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

    Agreement for Chandrayaan-5 mission Chandrayaan-5 mission India-Japan agreement India-Japan's big step: Agreement for Chandrayaan-5 mission चंद्रयान-5 मिशन चंद्रयान-5 मिशन के लिए समझौता भारत-जापान का बड़ा कदम : चंद्रयान-5 मिशन के लिए समझौता भारत-जापान का समझौता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची सहित 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
    Next Article JSSC की मैट्रिक स्तरीय परीक्षा में 67 फीसदी पद खाली, अभ्यर्थियों में नाराज़गी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पंजाब से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आ’ग, मची अफरा-तफरी

    October 18, 2025
    विदेश

    पाकिस्तान के हवाई हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों की मौ’त, राशिद खान और मोहम्मद नबी ने जताया गुस्सा

    October 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अखलातुर मामला : LeT से जुड़े बिहार के मजदूर के खिलाफ NIA ने दाखिल की चार्जशीट

    October 17, 2025
    Latest Posts

    पंजाब से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आ’ग, मची अफरा-तफरी

    October 18, 2025

    ‘दंगल’ फेम जायरा वसीम ने रचाई शादी, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज

    October 18, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : भाकपा-माले ने 20 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की सूची

    October 18, 2025

    नेतरहाट विद्यालय में अनुबंध शिक्षक भर्ती पर रोक, निदेशक ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    October 18, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव : PM मोदी चार चरणों में करेंगे 12 जनसभाएं

    October 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.