Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जॉब के बदले जमीन मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत, राबड़ी देवी, मीसा भारती व हेमा यादव को मिली जमानत
    ट्रेंडिंग

    जॉब के बदले जमीन मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत, राबड़ी देवी, मीसा भारती व हेमा यादव को मिली जमानत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : जॉब के बदले जमीन मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार को बड़ी राहत  दी है. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत उनकी दोनों बेटियां मीसा भारती व हेमा यादव को नौकरी के बदले जमीन घोटाले में जमानत दे दी है. कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए एक अन्‍य आरोपी हृदयानंद चौधरी को भी अंतरिम जमानत दे दी. कोर्ट शुक्रवार को मामले पर सुनवाई करते हुए इस चर्चित मामले में सभी की याचिका को स्‍वीकार करते हुए उन्‍हें अंतरिम जमानत दी है.

    ईडी के आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के बाद अदालत ने उन्हें तलब किया था. जमानत देते हुए अदालत ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने जमानत अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है. अदालत ने यह भी कहा कि हालांकि जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया था, फिर भी औपचारिक जवाब की आवश्यकता हो सकती है.

    राबड़ी देवी और उनकी बेटियों के वकील ने दलील देते हुए कहा था कि वे जमानत के हकदार हैं. इससे पहले 30 जनवरी को सीबीआई ने अदालत को बताया था कि वह लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित एक मामले में एक महीने के भीतर पूरक आरोप पत्र दायर करेगी.

    फरवरी के अंत में जमा होगी अंतिम रिपोर्ट

    जांच के दौरान जब्त किए गए 13 लाख रुपये जारी करने के लिए राजद नेता अहमद अशफाक करीम ने एक आवेदन दाखिल किया था. इस पर जवाब देते हुए सीबीआई ने अदालत से कहा कि फरवरी के अंत तक अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी जाएगी. अदालत ने पूरक आरोप पत्र दाखिल होने तक आवेदन को लंबित रखा है. यह मामला 27 फरवरी को सूचीबद्ध किया गया है.

    bail Bihar City News Current News Daily News Hema Yadav Johar Live Lalu family land for job case Latest news Local News Main News Misa Bharti News Headline patna Rabri Devi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जमानत जॉब के बदले जमीन मामला जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पटना बिहार मीसा भारती मुख्य समाचार राबड़ी देवी लालू परिवार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हेमा यादव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और डॉ स्वामीनाथन को भारत रत्न, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
    Next Article परिवहन विभाग की गांधीगिरी : कानून तोड़ने वालों को दिया गया गुलाब का फूल, गलती नहीं दोहराने का आग्रह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.