Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल को सस्पेंड करने की तैयारी में जुटी सरकार
    झारखंड

    मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल को सस्पेंड करने की तैयारी में जुटी सरकार

    Team JoharBy Team JoharMay 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल के सस्पेंड करने की तैयारी की जा रही है. उनके न्यायिक हिरासत में जाने की सूचना के बाद सरकार उन्हें निलंबित करने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सहमति के बाद उन्हें निलंबित कर दिया जायेगा. चूंकि वह झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं, ऐसे में कार्मिक विभाग द्वारा उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया जायेगा.

    बता दें कि 6 मई सोमवार को संजीव लाल और जहांगीर आलम के आवास पर इडी ने छापामारी की थी. छापामारी में  करोड़ों रुपये बरामद किये गये थे. जिसके बाद ईडी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं मंगलवार को ईडी ने उनदोनों को कोर्ट में पेश किया.

    जहां रिमांड पिटीशन दायर कर ईडी ने अदालत को बताया गया कि ग्रामीण विकास विभाग की विकास योजनाओं में 15% की दर से कमीशन की वसूली होती है. संजीव लाल टेंडर मैनेज कर कमीशन की रकम वसूलता है. वसूली के लिए बने सिस्टम में इंजीनियर और ठेकेदार शामिल है. कमीशन की रकम जहांगीर आलम के पास रखी जाती है और यह राशि बड़े अफसरों और नेताओं तक जाती है.

    यह भी बताया कि संजीव लाल ने जहांगीर के नाम पर गाड़ी भी खरीदी है. इससे जहांगीर और संजीव के बीच गहरे संबंध होने की पुष्टि होती है. बता दें कि झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव कुमार लाल फिलहाल ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के सरकारी निजी सहायक है. इससे पहले वह दो-दो मंत्रियों के सहायक रह चुके हैं.

    आप्त सचिव मंत्री आलमगीर आलम संजीव लाल सस्पेंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएयर इंडिया की 70 से अधिक उड़ानें रद्द, एक साथ छुट्टी पर चले गए सीनियर क्रू मेंबर्स
    Next Article रिम्स में घूमते दिखे एमआर तो उनकी कंपनियों की दवा कर दी जाएगी बैन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.