Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को रांची सिविल कोर्ट से बड़ी राहत, NTPC उत्खनन मामले में हुए बरी
    झारखंड

    पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को रांची सिविल कोर्ट से बड़ी राहत, NTPC उत्खनन मामले में हुए बरी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2022Updated:February 7, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को रांची सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. 2016 में बड़कागांव थाना क्षेत्र में खनन कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण में बाधा डालने के आरोप में दर्ज केस की सुनवाई करते हुए सिविल कोर्ट रांची ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को साक्ष्य के आभाव में बरी कर दिया. वहीं, इस मामले में अदालत ने बड़कागांव की पूर्व विधायक निर्मला देवी को दोषी करार देते हुए एक महीने की सजा सुनाई है. कांग्रेस के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को रांची सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.

    2016 में बड़कागांव थाना क्षेत्र में खनन कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण में बाधा डालने के आरोप में दर्ज केस की सुनवाई करते हुए सिविल कोर्ट रांची ने उन्हें साक्ष्य के आभाव में बरी कर दिया है. सोमवार को इस मामले की रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायाधीश 7 विशाल श्रीवास्तव की कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद यह फैसला दिया गया है. वहीं, इसी मामले में अदालत ने बड़कागांव की पूर्व विधायक निर्मला देवी को दोषी करार दिया है. उनके साथ कोर्ट ने मंटू सोनी को भी सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप को सत्य पाते हुए दोषी करार दिया है.

    न्यायालय ने दोनों को इस मामले में एक-एक महीने की सजा सुनाई है. अपर लोक अभियोजक परमानंद यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि न्यायालय में लंबी चली सुनवाई के बाद यह फैसला दिया गया है. 2016 में बड़कागांव थाना क्षेत्र में एनटीपीसी अधिगृहित खनन क्षेत्र में विरोध करने के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद एक साथ 4 कांड दर्ज हुए थे. जिसमें कांड संख्या 226/2016 में यह फैसला आया है. अन्य तीन केस में फैसला आना बाकी है. शेष तीनों केस की सुनवाई कुछ महीनों में आने की संभावना जताई जा रही है. योगेंद्र साव, उनकी पत्नी निर्मला देवी और अन्य के खिलाफ चल रहे न्यायालय में फिलहाल सात मामलों में सुनवाई चल रही है.

    योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी के खिलाफ न्यायालय में चल रहे सभी सात मामलों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में रांची स्थित न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है. इन सभी मुकदमों की सुनवाई फिलहाल विशाल श्रीवास्तव अपर न्यायायुक्त-07 की अदालत में चल रही है. सभी मुकदमों में शिकायतकर्ता सरकारी सेवक हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिनदहाड़े कोचिंग सेंटर से युवती के अपहरण को ग्रामीणों ने किया विफल, अपराधियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
    Next Article सरकार के आदेश के खिलाफ निजी स्कूलों की मनमानी, नर्सरी के बच्चों को भी बुलाया स्कूल, कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    October 7, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    ‘नौकरी जाने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं युवा’: जेएसएससी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

    October 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    Latest Posts

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026

    झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    October 7, 2026

    ‘नौकरी जाने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं युवा’: जेएसएससी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

    October 7, 2026

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.