Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो स्टील प्लांट हादसों पर बड़ा खुलासा, दो साल से नहीं मिली सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट
    झारखंड

    बोकारो स्टील प्लांट हादसों पर बड़ा खुलासा, दो साल से नहीं मिली सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोकारो स्टील
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट में हाल ही में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। झारखंड सरकार के बोकारो कारखाना निरीक्षक कार्यालय को पिछले दो वर्षों से प्लांट की सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट नहीं मिली है। यह जानकारी बोकारो जिले के उप मुख्य कारखाना निरीक्षक शिवानंद लागूरी ने दी है।

    जांच रिपोर्ट में बड़े खामियां उजागर

    जांच के दौरान पता चला है कि बोकारो स्टील प्लांट में सुरक्षा नियमों की जमकर अनदेखी हो रही है। खास बात यह है कि प्लांट के प्रबंधक स्किल्ड काम को अनस्किल्ड मजदूरों से करवा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। उप निरीक्षक शिवानंद लागूरी ने बताया कि पिछले छह महीनों में प्लांट में कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें दो मजदूरों की मौत भी हुई है। ये घटनाएं इस कदर गंभीर हैं कि सीजीएम कोर्ट में मामला दर्ज किया जा चुका है।

    सुरक्षा उपकरणों का अभाव, हादसों की वजह

    उप निरीक्षक ने यह भी बताया कि मजदूरों को सुरक्षा उपकरण या पीपीई किट उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल ही में ब्लास्ट फर्नेस में एक मजदूर पर हॉट मेटल गिरने से उसकी जान चली गई। अगर वह सुरक्षा उपकरण पहनता तो उसकी जान बच सकती थी।

    खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    बोकारो स्टील प्लांट के ईडी वर्क्स और सभी सीजीएम को जिम्मेदार ठहराते हुए उप निरीक्षक ने चेतावनी दी है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और अनस्किल्ड मजदूरों से खतरनाक काम करवाने का सिलसिला जारी रहा, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट न मिलने पर कानूनी नोटिस का ऐलान

    उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले दो साल से प्लांट की सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट कारखाना निरीक्षक कार्यालय को नहीं मिली है, जो बेहद चिंताजनक है। हर साल सुरक्षा ऑडिट कराना और उसकी रिपोर्ट संबंधित विभाग को सौंपना अनिवार्य है। अगर जल्द ही बोकारो स्टील प्रबंधन यह रिपोर्ट जमा नहीं करता है तो उन्हें नोटिस भेजकर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    अनस्किल्ड मजदूर कानूनी कार्रवाई कारखाना निरीक्षक कार्यालय झारखंड कारखाना निरीक्षक पीपीई किट प्लांट दुर्घटना प्लांट सुरक्षा बोकारो दुर्घटना बोकारो स्टील प्लांट ब्लास्ट फर्नेस हादसा मजदूर मौत मजदूर सुरक्षा शिवानंद लागूरी सीजीएम कोर्ट मामला सुरक्षा उपकरण सुरक्षा उल्लंघन सुरक्षा जांच सुरक्षा नियम उल्लंघन सुरक्षा रिपोर्ट सेफ्टी ऑडिट स्किल्ड काम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleड्राई स्कैल्प से हैं परेशान? ये 3 घरेलू नुस्खे दिलाएंगे राहत
    Next Article एक करोड़ की इनामी खूंखार नक्सली सुजाता ने डाले हथियार, ‘वीरप्पन’ से होती थी तुलना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.