Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»NIA की PFI के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई सप्लीमेंट्री चार्जशीट
    क्राइम

    NIA की PFI के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई सप्लीमेंट्री चार्जशीट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2024Updated:January 13, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से संबंधित मामले में दो आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद याकूब खान उर्फ ​​सुल्तान और शाहिद रजा के रूप में हुई है. दोनों पर UAPA, आर्म्स एक्ट और IPC के तहत कार्रवाई की गई है. मामला जनवरी 2023 का है जब बिहार के पूर्वी चंपारण के मेहसी क्षेत्र से होते हुए अयोध्या ले जाया जा रहा ‘राम शिलाओं’ को लेकर मोहम्मद याकूब खान ने सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट किया था. जिसमें राम मंदिर के जगह बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण का समर्थन करने की अपील की थी. जिसके बाद कुछ लोगों ने उसे ट्रोल किया तो वह उसके पोस्ट पर कमेन्ट करने वाले धर्म विशेष के युवक पर हमले की साजिश रच रहा था. इसके लिए याकूब ने शाहिद की मदद से हमला करने के लिए हथियारों और गोला-बारूद की व्यवस्था की थी. जांच में यह बात भी सामने आई कि उनके मकसद के लिए उन्हे विदेशों से पैसे मिल रहे थे, जो उन तक कर्नाटक और केरल के सिंडिकेट के माध्यम से पहुंचाया जा रहा था. जिसके बाद NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहले याकूब और फिर शाहिद को गिरफ्तार किया. साथ ही हथियार व गोला-बारूद भी बरामद किया.

    विभिन्न धर्मों के बीच धार्मिक दुश्मनी फैलाकर आतंक का माहौल बनाने की थी योजना

    बता दें कि इस मामले में अब तक कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इन पर आरोप है कि ये लोग वर्ष 2047 तक भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने की योजना बना रहे थे. साथ ही इनकी योजना थी कि देश में शांति और सौहाद्र बाधित किया जाए. NIA ने PFI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए बताया कि संगठन के कैडरों द्वारा विभिन्न धर्मों के बीच धार्मिक दुश्मनी फैलाकर, भय और आतंक का माहौल बनाने की योजना बनाई गई थी. बताया जाता है कि आरोपी मोहम्मद याकूब खान उर्फ ​​सुल्तान और शाहिद रजा भारत की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को खत्म करने और राष्ट्र के खिलाफ असंतोष पैदा करने की कोशिश में लगे हुए थे. इसके लिए उन्हे PFI द्वारा शरारिक लड़ाई और शारीरिक हिंसा के लिए प्रशिक्षित किया गया था. दोनों ने मार्शल आर्ट का भी प्रशिक्षण लिया था.

    ये भी पढ़ें: पुरुलिया हादसे में घायल साधु-संतो के साथ धनबाद पहुंचे भाजपा सांसद, कहा- ममता सरकार में नहीं है कोई सुरक्षित

    Nia PFI UAPA आज की खबर आर्म्स एक्ट करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पूर्वी चंपारण बाबरी मस्जिद बिहार मुख्य समाचार राम मंदिर लेटेस्ट न्यूज सप्लीमेंट्री चार्जशीट सिटी न्यूज सोशल मीडिया स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआजसू केंद्रीय सदस्य व सह प्रभारी ने किया कलियासोल प्रखंड का दौरा, संगठन विस्तार करने का निर्देश
    Next Article कुएं से नाबालिक प्रेमी जोड़े का शव बरामद, पुलिस कर रही मामले की छानबीन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    झारखंड

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : सरकारी नौकरी मिली, ड्यूटी से गायब रहे 631 डॉक्टर, अब सेवामुक्त करने की तैयारी

    October 27, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एसएसपी राकेश रंजन समेत अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

    October 27, 2026
    Latest Posts

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026

    झारखंड : सरकारी नौकरी मिली, ड्यूटी से गायब रहे 631 डॉक्टर, अब सेवामुक्त करने की तैयारी

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.