Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»खालिस्तानियों पर बड़ा एक्शन, आधा दर्जन राज्यों के 50 ठिकानों पर एनआइए की दबिश
    क्राइम

    खालिस्तानियों पर बड़ा एक्शन, आधा दर्जन राज्यों के 50 ठिकानों पर एनआइए की दबिश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2023Updated:September 27, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    nia
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : नेशनल इंटेलीजेंस एजेंसी (एनआइए) ने खालिस्तानियों व गैंगस्टर्स के गंठजोड़ पर बड़ा प्रहार किया है. एनआइए ने एक साथ देश के विभिन्न राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में करीब 50 ठिकानों पर दबिश दी है. एनआइए की यह कार्रवाई ऐसे वक्त पर चल रही है, जब खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत के बीच तनाव का माहौल है.

    पंजाब में सबसे ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा पंजाब में 30 जगहों पर एनआइए की टीम मौजूद है. वहीं, राजस्थान में 13, हरियाणा में 4, उत्तराखंड में 2, दिल्ली-एनसीआर और यूपी में 1-1 जगह छापेमारी चल रही है.  विदेशों में बैठे खालिस्तानी और गैंगस्टर भारत मे ग्राउंड वर्कर को हवाला चैनल से ड्रग्स और हथियार के लिए फंडिंग कर रहे हैं. गैंगस्टर -खालिस्तानियों की इसी फंडिंग चेन को खत्म करने के लिए एनआइए का एक्शन चल रहा है.

    एनआइए ने जुटाए हैं कई इनपुट्स

    अब तक गिरफ्तार हुए गैंगस्टर और खालिस्तानियों से पूछताछ में कई सुराग सामने आया है. पता चला है कि गैंगस्टर -खालिस्तानी नेक्सस का इस्तेमाल टेरर फंडिग, हथियार सप्लाई के साथ साथ विदेशी धरती से देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा है. एनआइए ने अब विदेशी धरती से चल रहे खालिस्तानी और गैंगस्टर के समर्थकों पर बड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया है.

    भारत-कनाडा के बीच बना हुआ है तनाव

    बता दें कि एनआइए की ये कार्रवाई ऐसे वक्त पर हो रही है, जब खालिस्तान के मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच तल्खी बढ़ी हुई है. दरअसल, कनाडा में जून में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हाल ही में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर को कनाडाई नागरिक बताते हुए उसकी हत्या में भारत के एजेंट्स का हाथ बताया था. इसके बाद कनाडा ने भारतीय राजनयिक को भी निष्कासित कर दिया था. वहीं, भारत ने इन आरोपों को बेतुका और प्रेरित बताया. साथ ही जवाबी कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली में कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर दिया था. भारत ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवा पर भी रोक लगा दी है.

    Canada- Tension between India Delhi NCR Haryana Johar Live killing of Khalistani terrorist Hardeep Singh Nijjar National Intelligence Agency (NIA) new delhi nexus of Khalistanis and gangsters Nia raid NIA raid on 50 locations Punjab Rajasthan Uttarakhand and Uttar Pradesh उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश एनआइए की 50 ठिकानों पर दबिश एनआइए की छापेमारी कनाडा- भारत के बीच तनाव खालिस्तानियों व गैंगस्टर्स गंठजोड़ खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या जोहार लाइव दिल्ली एनसीआर नई दिल्ली नेशनल इंटेलीजेंस एजेंसी (एनआइए) पंजाब राजस्थान हरियाणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में असहज महसूस कर रहे ब्यूरोक्रेट्स, कहा- केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना ही उचित रहेगा
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 27 September 2023 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.