Mumbai : भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने भारत में 100 करोड़ क्लब की ओर तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं। वीक डे में कमाई थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन कुल कलेक्शन मजबूत बना हुआ है।
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में डबल डिजिट में कमाई की थी, लेकिन अब यह सिंगल डिजिट में पहुंच गई है। पांचवें दिन फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन किया।
ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक मंगलवार को फिल्म की कमाई में उछाल भी देखा गया, जिससे इसका भारत में नेट कलेक्शन लगभग 82.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
मेकर्स के अनुसार फिल्म ने भारत में अब तक करीब 97.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि यह पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
फिल्म को इस समय अन्य फिल्मों की धीमी रफ्तार का फायदा भी मिल रहा है, जिससे इसकी कमाई को सपोर्ट मिला है।
फिल्म ने विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ओवरसीज मार्केट में अब तक इसका कलेक्शन लगभग 31.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 118 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है। पहले ही यह 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है और अब इसका प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है।
Also Read : अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार, वीकेंड में जबरदस्त कमाई


