Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत बंद का राजधानी रांची सहित राज्य के शहरी इलाकों में कोई खास असर नहीं
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत बंद का राजधानी रांची सहित राज्य के शहरी इलाकों में कोई खास असर नहीं

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । एनआरसी, सीसीए और एनपीआर के विरोध में बुधवार को बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से बुलाए गए भारत बंद का राजधानी रांची सहित राज्य के शहरी इलाकों में कोई खास असर नहीं दिख रहा है। जबकि ग्रामीण इलाकों में बंद का आंशिक असर देखा जा रहा है कई जगहों पर बंद समर्थक सड़कों पर उतरे और सड़क जाम कर दिया। रांची के पिठोरिया, इरबा, कांके, बड़गांई चौक, बरियातू मस्जिद सहित अन्य स्थानों में बंद समर्थकों द्वारा सड़क जाम किए गए। लेकिन पुलिस की सक्रियता से जाम को तुरंत हटा लिया गया। राजधानी रांची के संवेदनशील स्थान मेन रोड का रतन पीपी चौक ,अल्बर्ट एक्का चौक, हरमू रोड और डोरंडा सहित प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी क्षेत्रों के थाना प्रभारी और डीएसपी तथा दंडाधिकारी लगातार अपने अपने क्षेत्रों में कैंप कर रहे हैं। रांची में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। एसएसपी अनीश गुप्ता लगातार कंट्रोल रूम से पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। रिंग रोड से पुलिस ने बंद समर्थकों को हिरासत में लिया है। बंद समस्त समर्थकों को कैंप जेल में रखा गया है। अब तक की मिली सूचना के अनुसार सभी जिले के जिला मुख्यालय में मेन रोड की प्रमुख जगहों की स्थिति सामान्य है। पाकुड़, बोकारो, जमशेदपुर धनबाद, साहिबगंज, हजारीबाग और कोडरमा जिले में बंद का कोई असर नहीं है। यहां बाजार, दुकाने खुले है और सड़कों पर वाहनों का आवागमन दिनों की तरह ही हो रहा है। दुमका में बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गोड्डा में सिदो कान्हू चौक को महिलाओं ने जाम कर दिया है। रामगढ़ जिले में कुज्जू ओपी क्षेत्र के नया मोड़ में बंद समर्थक रामगढ़ पटना फोरलेन मार्ग को करीब 2 घंटे तक जाम कर दिया । इससे फोरलेन के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया। एडीजी अभियान व पुलिस प्रवक्ता मुरारी लाल मीणा ने बताया कि बंद के दौरान अब तक कोई अप्रिय घटना की सूचना कहीं से नहीं मिली है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : लोगों का दुख दूर करने सरकार पहुंची ग्रामीणों के द्वार
    Next Article लोहरदगा : ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.