Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बेरमो उपचुनाव: जानें क्या है लोगों की मांग, कांग्रेस के गढ़ को भेदना नहीं होगा आसान
    जोहार ब्रेकिंग

    बेरमो उपचुनाव: जानें क्या है लोगों की मांग, कांग्रेस के गढ़ को भेदना नहीं होगा आसान

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    बेरमो: झारखंड में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा के बाद इस क्षेत्र के मतदाता यहां उम्मीदवार के भाग्य का फैसला करने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि बेरमो विधानसभा सीट पर मजदूर नेताओं का कब्जा रहा है।

    बेरमो विधानसभा में कुल मतदाता की संख्या 311678 है।पुरुष मतदाता जहां 163803 हैं, वहीं, महिला मतदाता 147583 है। कुल 468 बूथ बनाए गए हैं जिसमें कोरोना को देखते हुए 112 बूथ बढ़ाए गए हैं। बेरमो विधानसभा क्षेत्र का अधिकतर हिस्सा कोलियरी का है और इसलिए इस क्षेत्र के चुनाव में कोयला मजदूरों की भूमिका अहम हो जाती है। इस बार के उपचुनाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका कोयला मजदूरों की होगी वह जिन्हें अपना मत देंगे वही विधायक चुने जाएंगे।

    हालांकि, कोयला मजदूरों का अपना दर्द है मजदूर नेताओं की माने तो मजदूरों की समस्या विकराल है। वो राजेंद्र सिंह को अपना एक बड़ा नेता जरूर मानते थे लेकिन मजदूरों का कहना है कि पहले जो यहां मजदूर काम करते थे उनके बच्चों को नौकरी मिलती थी जो कि अब खत्म कर दी गई है लेकिन राजेंद्र सिंह जी ने इसको लेकर के विरोध नहीं किया था और अब स्थिति यह यह है कि मजदूर अब स्वेच्छा से यहां से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं क्योंकि अब इस क्षेत्र में कोई ऐसा नेता नहीं बचा है जो उनकी बातों को प्रबंधन के हायर स्तर के अधिकारियों तक पहुंचा सके।

    मतदाताओं का कहना है कि पहले के जो नेता हुआ करते थे, वह मजदूरों के सुख सुविधा के हित के लिए लड़ाई लड़ते थे लेकिन अब ऐसा कुछ भी नहीं दिखता है। उनका कहना है कि जो भी नेता यहां हमारे बीच जरूर दिखाते हैं कि उनकी समस्याओं को आगे तक ले जाते हैं लेकिन वह यही उस समस्याओं को छोड़ कर चले जाते हैं फिर उस पर कोई ध्यान नहीं देता। मजदूरों की वैसी ही दुर्दशा रह जाती है, कोल इंडिया के मजदूर इस बार सोच समझ कर वोट करेंगे, अपने भविष्य को देखकर वोट करेंगे।

    वहीं, बेरमो विधानसभा के लोगों की माने तो इस वर्तमान सरकार की इस चुनाव को सप्लीमेंट्री एग्जाम बता रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इस कोरोना संक्रमण के समय में भी इस 8 महीने के कार्यकाल में वर्तमान सरकार ने अच्छा काम किया है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पूर्व की सरकार ही अच्छी थी इस सरकार में सिर्फ जुमलेबाजी चल रही हैं, युवाओं की माने तो इस चुनाव में बेरोजगारी भी एक बड़ा मुद्दा रहेगा,कोल्ड फील्ड का प्राईवेटाइजेशन करने को भी मुद्दा बता रहे हैं।

    बेरमो सीट पर उपचुनाव कोंग्रेस विधायक राजेन्द्र सिंह के निधन होने की वजह से उपचुनाव हो रहा ह। चुनाव में 6 बार इंटक नेता राजेन्द्र सिंह जीते हैं। राजेन्द्र सिंह ने यहां से 1985, 1990, 1995 तथा 2000 में लगातार चार बार प्रतिनिधित्व किया। 2005 के विस चुनाव में भाजपा के नये चेहरे योगेश्वर महतो बाटुल से हार गये। 2009 के विस चुनाव में पुन: राजेंद्र सिंह ने भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल को पराजित कर इस क्षेत्र से पांच बार विधायक बने। फिर 2014 में जीत दर्ज कर छठा बार भी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

    Election Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : लालू से हुई मुलाकात तो पक्की हो जाएगी सीट, उम्मीद लगाए रिम्स बंगले पर हो रहा जुटान
    Next Article महात्मा गांधी सत्य, न्याय व अहिंसा के लिए जाने जाते थे, वे नारी शिक्षा के पक्षधर थे : द्रौपदी मुर्मू

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी घोटाला में सीआइडी की चार्जशीट: जेपीएससी अध्यक्ष एल ख्यांगते को हवाला के जरिये हुआ था पैसे का भुगतान, 10 रुपये का नोट था कोडवर्ड

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी घोटाला में सीआइडी की चार्जशीट: जेपीएससी अध्यक्ष एल ख्यांगते को हवाला के जरिये हुआ था पैसे का भुगतान, 10 रुपये का नोट था कोडवर्ड

    October 26, 2026

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.