Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पश्चिमी सिंहभूम में भालू ने किया एक व्यक्ति पर हमला, गंभीर हालत में चाईबासा सदर अस्पताल किया गया रेफर
    झारखंड

    पश्चिमी सिंहभूम में भालू ने किया एक व्यक्ति पर हमला, गंभीर हालत में चाईबासा सदर अस्पताल किया गया रेफर

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी थाना क्षेत्र के गुटू-टुंगरी में एक व्यक्ति जंगली भालू के हमले का शिकार हो गया। घटना रविवार सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की पहचान पंडरासाली गांव निवासी 60 वर्षीय सोना सिंह बिरूवा के रूप में की गई। घायल को पहले प्राथमिक उपचार के मंझारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया।

    घटना के संबंध में बताया गया कि सोना सिंह बिरूवा सुबह गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर स्थित गुटू-टुंगरी में झाड़ी काटने के लिए साइकिल से गया था। वहां झाड़ियों की कटाई के दौरान पीछे से एक जंगली भालू ने आकर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में जंगली भालू ने सोना को जमीन पर गिराने के बाद अपने नाखूनों से चेहरे का मांस उधेड़ दिया। इस बीच शोर सुनकर कुछ दूर पर बागान में काम कर रहे किसान घटना स्थल पर पहुंचे।, तब तक भालू वहां से जा चुका था। किसानों ने घायल के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। जख्मी व्यक्ति किसी तरह घर पहुंचा। जहां से उसे इलाज के मंझारी सीएचसी ले जाया गया.

    भालू के होने का नहीं था अंदाजा
    झाड़ी की कटाई का काम कर रहे व्यक्ति को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि आसपास भालू मौजूद हो सकता है। गांव के लोग अक्सर कृषि संबंधी काम के लिए यहां आते हैं। किसी ने कभी इस इलाके में किसी हिंसक जानवर को देखने जाने का दावा नहीं किया था। भालू के हमले के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा में आटा चक्की मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत, घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
    Next Article मेहंदी सेरेमनी में ससुर संग जमकर नाचीं थी कैटरीना कैफ, सामने आईं तस्वीरें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.