Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राजधानी रांची में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर, संवेदनशील इलाकों में की गई बैरिकेडिंग
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी रांची में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर, संवेदनशील इलाकों में की गई बैरिकेडिंग

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। राजधानी में 10 जून को हुई हिंसा के बाद हर इलाके में सख्ती शुरू हो गई है। आशंका जताई गई है कि शुक्रवार को एक बार फिर विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है। जिसमे महिलाएं भी शामिल हो सकती हैं। इसे देखते हुए राजधानी की पुलिस अलर्ट मोड पर है। कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई है।

    शुक्रवार (17जून) को माहौल न बिगड़े इसके लिए पुलिस ने हर तरह की व्यस्था की है। राजधानी के सभी संवेदनशील स्थानों की घेराबंदी कर दी गई है। आने जाने वाले हर शख्स पर नजर रखी जा रही है। खासकर रांची के डोरंडा, लोवर बाजार, डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी और कोतवाली इलाके में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

    इसी के तहत डोरंडा के झंडा चौक से युनूस चौक जाने वाले मार्ग को पुलिस प्रशासन ने सील कर दिया है। झंडा चौक से युनूस चौक प्रवेश करने के मार्ग पर उंची बैरियर लगा दी गई है। इस दौरान उस मार्ग से पैदल से लेकर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस कारण लोगों को युनूस चौक व उसके आसपास इलाके में जाने के लिए दूसरे मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं छप्पन सेठ से डोरंडा इलाके में जाने के लिए भी बैरिकेडिंग लगायी गई है। आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा हाई कोर्ट के पास से बैरिकेडिंग की गई है।सुरक्षा के मद्देनजर डोरंडा इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला पुलिस और झारखंड जगुआर की टीम सुरक्षा में लगी हुई है।

    हिंदपीढ़ी प्रवेश करने वाले मार्गों में पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग लगा दी गयी है। जिन इलाकों में बैरिकेडिंग लगाई गई है। उनमें एकरा मस्जिद चौक, मल्लाह टोली, उर्दू लाइब्रेरी, बड़ा तालाब आदि इलाका शामिल है। इन इलाकों से हिंदपीढ़ी प्रवेश करने वाले लोगों से पूछताछ करने के बाद ही भीतर जाने दिया जा रहा है. कई लोगों को तैनात पुलिसकर्मी वापस भी भेज दे रहे हैं। प्रत्येक इंट्री प्वाइंट पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके अलावा कर्बला चौक और रतन टॉकिज के पास भी बैरिकेडिंग किया गया है।

    रांची पुलिस की ओर से शहर के कई स्थानों पर अस्थायी पुलिस पोस्ट बनाया गया है. चांदनी मस्जिद, रतन टॉकिज, कर्बला चौक, विक्रांत चौक, चर्च रोड, उर्दू लाइब्रेरी, एकरा मस्जिद, मल्लाह टोली समेत अन्य जगहों पर डेढ़ दर्जन से अधिक पुलिस पोस्ट बनाया गया है। हर पोस्ट पर पुलिस की तैनाती की गई है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन से जुड़े शेल कंपनी मामले में सरकार ने हाई कोर्ट से की सुनवाई टालने की अपील, कोर्ट ने किया इंकार
    Next Article मुख्यमंत्री श्रमिक योजना ने जिंदगी में जगाई नई आस, श्रमिकों में बढ़ा आत्मविश्वास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    Latest Posts

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.