Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बैंक की लॉकर इंचार्ज ही निकली चोर! उड़ाये 1.25 करोड़
    क्राइम

    बैंक की लॉकर इंचार्ज ही निकली चोर! उड़ाये 1.25 करोड़

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2025Updated:January 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लॉकर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kolkata :  जिले के पार्क स्ट्रीट थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां स्थित एक सरकारी बैंक के लॉकर से 1.25 करोड़ रुपये के सोने व हीरे के जेवरात चोरी हो गए. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बैंक लॉकर की  इंचार्ज सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इन अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने के बाद 22 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

    इनमें लॉकर इंचार्ज मौमिता शी (30) और मिथुन शी (42) शामिल हैं. कोलकाता पुलिस के एंटी बैंक फ्रॉड सेक्शन के अधिकारियों ने दोनों को कसबा स्थित उनके घर से पकड़ा है. अभियुक्तों के पास से 29.72 लाख रुपये नकद, 748 ग्राम सोने के आभूषण, 6 कीमती मोबा‌इल फोन और एक कीमती इनोवा कार जब्त की गयी है.

    ऐसे पकड़े गए आरोपी भाई-बहन

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शशि पसारी नामक महिला ने 14 दिसंबर को पार्क स्ट्रीट थाने में एक सरकारी बैंक के लॉकर में रखे उनके 1.25 करोड़ रुपये के सोने व हीरे के जेवरात चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने बताया कि बैंक के लॉकर में उन्होंने आभूषण रखे थे. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बैंक की कर्मचारी मौमिता शी और उसके भाई के बैंक अकाउंट पर नजरदारी रखी. इस दौरान पुलिस ने पाया कि दोनों के अकाउंट में लाखों रुपये नकद जमा करने के साथ ही गहने भी खरीदे गये. इसके अलावा कीमती कार भी खरीदी गयी. अभियुक्त नये आईफोन सहित लैपटॉप भी खरीदे थे.

    जांच में अब तक क्या

    जांच में पता चला कि लॉकर से गहने चोरी करने के बाद मौमिता और उसके भाई ने गहनों को एक ज्वेलरी दुकान में बेच दिया और फिर उन गहनों को बदलकर करीब 800 ग्राम आभूषण लिया और बाकी गहनों के बदले नकद रुपये सहित अन्य सामान ले लिये. चोरी के गहने बेचकर मिले रुपये से उन्होंने कार सहित अन्य सामान खरीदे थे. पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ कर उक्त दुकान का पता लगा रही है जहां आभूषण को बेचा गया था. इसके अलावा पुलिस का मानना है कि अभियुक्त ने और भी गहनों को लॉकर से चुराया होगा. फिलहाल पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.

    Also Read: आधार कार्ड बनवाने निकली दो नाबालिग लड़कियों के साथ हो गया बड़ा कांड

    Also Read: हॉकी के रोमांच के लिए रांची तैयार, महिला HIL का आज आगाज

    1.25 करोड़ रुपये arrest of accused bail Bank Account bank fraud bank locker robbery brother-sister cash rupees gold and diamond jewellery Innova car interrogation of accused iPhone jewellery shop Kolkata laptop locker incharge park street police station police arrest police investigation Rs 1.25 crore selling jewellery stealing jewellery theft case thief अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियुक्तों से पूछताछ आईफोन इनोवा कार कोलकाता गहने बेचने चोर चोरी का मामला जमानत ज्वेलरी चुराना ज्वेलरी दुकान नकद रुपये पार्क स्ट्रीट थाना पुलिस गिरफ्तारी पुलिस जांच बैंक अकाउंट बैंक फ्रॉड बैंक लॉकर चोरी भाई-बहन लैपटॉप लॉकर इंचार्ज सोने और हीरे के आभूषण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआधार कार्ड बनवाने निकली दो नाबालिग लड़कियों के साथ हो गया बड़ा कांड
    Next Article जितना सुंदर, उतना ही खतरनाक.. देखें Video

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.