Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 10:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»BANK HOLIDAYS : नवंबर में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, ऐसे निपटाएं जरूरी काम
    कारोबार

    BANK HOLIDAYS : नवंबर में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, ऐसे निपटाएं जरूरी काम

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2023Updated:October 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : अगले महीने यानी नवंबर में अलग-अगल राज्यों में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में त्योहारी व शादी के सीजन में छुट्टियों के कारण बैंक से संबंधित कार्य प्रभावित हो सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नवंबर की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, इस महीने सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को मिलाकर 15 दिन बैंक बंद रहेंगे.

    नवंबर महीने में कन्नड़ राज्योत्सव / कुट / करवा चौथ, वांगला महोत्सव, गोवर्धन पूजा / लक्ष्मी पूजा (दीपावली) / दिवाली, दिवाली (बाली प्रतिपदा) / दीपावली / विक्रम संवंत नववर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा, भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली) / निंगोल चक्कोबा / भ्रात्रीद्वितीया, छठ, सेंग कुत्सनेम / इगास-बगवाल, गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. हालांकि यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं बैंक की छुट्टियों से अप्रभावित रहेंगी. ऐसे में ग्राहक छुट्टियों के दौरान भी उनका पूरे समय उपयोग कर सकते हैं.

     नवंबर में राज्यवार बैंक अवकाश सूची

    1 नवंबर (बुधवार)- कन्नड़ राज्योत्सव/करवा चौथ: कर्नाटक, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं.

    10 नवंबर (शुक्रवार)- वांगला महोत्सव: मेघालय में बैंक बंद हैं.

    13 नवंबर (सोमवार)- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली: त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बैंक बंद हैं.

    14 नवंबर (मंगलवार)- दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा- गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम.

    15 नवंबर (बुधवार)- (भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कोबा/भ्रात्री– सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं.

    20 नवंबर (सोमवार)- छठ (सुबह का अर्घ्य) – बिहार और राजस्थान में बैंक बंद

    23 नवंबर (मंगलवार)- सेंग कुटस्नेम/इगास-बगवाल- उत्तराखंड और सिक्किम में बैंक बंद हैं.

    27 नवंबर (सोमवार)- त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद- तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं.

    30 नवंबर (गुरुवार)- कनकदास जयंती- कर्नाटक में बैंक बंद हैं.

    ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी

    बैंक ब्रांचों में बेशक अवकाश रहेगा, लेकिन ऑनलाइन के साथ-साथ एटीएम सेवाएं जारी रहेंगी. आप आसानी से ऑनलाइन और एटीएम के माध्यम से लेनदेन कर सकते हैं.

    इसे भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश रेल हादसे में राहत बचाव कार्य पूरा, शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक पर शुरू हो जाएगा संचालन

    15 दिन बैंक बंद आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर नवंबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआंध्र प्रदेश रेल हादसे में राहत बचाव कार्य पूरा, शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक पर शुरू हो जाएगा संचालन
    Next Article कोरोना के बाद क्यों बढ़े हार्ट अटैक के केस! केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने बताई यह वजह

    Related Posts

    कारोबार

    शेयर बाजार की रफ्तार थमी, सेंसेक्स और निफ्टी नीचे

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    Latest Posts

    शेयर बाजार की रफ्तार थमी, सेंसेक्स और निफ्टी नीचे

    June 17, 2025

    अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, श’व को चादर में लपेट बाइक से ले गए घर

    June 17, 2025

    पुलिस लाइन के बैरक में जवान की गोली लगने से मौ’त

    June 17, 2025

    चुनावी दस्तावेजों में गड़बड़ी मामला: विधायक श्वेता सिंह SDO के सामने नहीं हुई पेश, भेजा लिखित जवाब

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.