Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 9:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»ईदगाह में नमाज के साथ शुरू हुआ बकरीद का त्यौहार, हर तरफ तैनात किए गए जवान
    जामताड़ा

    ईदगाह में नमाज के साथ शुरू हुआ बकरीद का त्यौहार, हर तरफ तैनात किए गए जवान

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : देशभर में आज सुबह से ही ईदगाह में नमाज पढ़ने के साथ ही इस्लाम धर्मावलंबियों का प्रसिद्ध त्योहार बकरीद जिले भर में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है. जिसको लेकर त्याग और समर्पण के प्रतीक स्वरूप कुर्बानियां दी गई. बकरीद के नमाज पढ़कर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने अमन शांति एवं खुशहाली की दुआएं मांगी. जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित ईदगाह, पाकडीह, सरखेलडीह ईदगाह, मियांडीह, बुधुडीह, नाराडीह, बेवा, धनबाद, चिरूनबांध, शहरपुरा, मोहड़ा, पोसोई सहित अन्य ईदगाहों में बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई.

    नमाज के बाद अमन शांति के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी और एक दूसरे को गले लगाकर लोगों ने बधाईयां दी. पर्व को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया. नए कपड़े पहनकर लोग विभिन्न ईदगाह में जमा होने लगे थे. मौके पर पाकडीह व सरखेलडीह ईदगाह में नमाज के दौरान संबोधित करते हुए इमाम मौलाना अख्तर रजा ने कहा कि ईद उल अजहा बलिदान और संयम का दिन है. इस्लामी कैलेंडर के अंतिम माह जिलहिज्जा की दसवीं तारीख को यह पर्व मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि कुर्बानी आत्मा को शुद्ध करने का एक उत्तम साधन है.

    कुर्बानी में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कुर्बानी दिखावे के लिए न हो. आगे उन्होंने कहा कि हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे हजरत इस्माइल अलेही सलाम को कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए थे. अल्लाह को यह अदा काफी पसंद आई. इसके बाद सभी लोगों ने त्याग एवं समर्पण के प्रतीक स्वरूप बकरे की कुर्बानी देते हैं. उसके बाद देर शाम तक कुर्बानियों का सिलसिला चलता रहा. वहीं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे. सभी ईदगाह में नमाज के दौरान दंडाधिकारी तैनात किए गए थे. सभी जगह शांतिपूर्ण रहा.

    ईदगाह जवान नमाज बकरीद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने बनाया झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी, हिमंता बने सह प्रभारी
    Next Article रेलवे बोर्ड की चेयरमैन ने कहा-ड्राइवर की गलती से दुर्घटनाग्रस्त हुई कंचनजंगा एक्सप्रेस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    April 19, 2026
    खूंटी

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026
    Latest Posts

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    April 19, 2026

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026

    झारखंड में कैंसर जांच-इलाज का नेटवर्क तैयार : DPR में अनिवार्य हुआ रेडिएशन सेंटर

    April 19, 2026

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.